सतना मेडिकल कॉलेज में पांच महीनों से जल संकट बना हुआ है। छात्रों के विरोध के बाद प्रबंधन ने टैंकर और मोटर से अस्थायी राहत दी, जबकि पाइपलाइन सुधार के लिए दस दिन का आश्वासन मिला है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
करोड़ों की लागत से बने शासकीय मेडिकल कॉलेज में जल संकट अभी भी बरकरार है। सोमवार की देर रात हुए छात्रों व चिकित्सकों के प्रदर्शन के बाद मंगलवार को प्रबंधन द्वारा आपातकालीन व्यवस्थाएं बनाई गर्इं। टैंकरों से पानी मंगवा कर टंकियों में डलवाया गया वहीं टिल्लू मोटर पम्प लगाकर बिल्डिंगों में चढ़ाया गया।
विगत पांच माह से यह स्थिति बरकरार है, लेकिन प्रबंधन व जिला प्रशासन इस ओर अनदेखी कर रहा है। जहां हजारों छात्र चिकित्सकीय पढ़ाई करने दूर दराज क्षेत्रों से आकर रह रहे हैं, उन्हें मजबूर होकर रात-रात भर पानी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार प्रबंधन द्वारा पीआईयू से बात की गई है जिस पर जल्द स्थाई रूप से सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
इंजीनियर ने कहा दस दिन में होगा सुधार
सूत्रों की मानें तो पीआईयू की इंजीनियर ने दस दिन में मेडिकल कॉलेज की क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों को सुधार के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि संविदाकार को मेडिकल कॉलेज के रिनोवेशन कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही कार्य शुरू होगा, इस बार परिसर के अंदर की पूरी पाइप लाइन को डिसमेंटल कर नई डाली जाएगी।
तीन साल में ही जर्जर हो गई पाइप लाइन
मेडिकल कॉलेज को बने महज तीन साल ही हुए हैं और यहां सारी सुविधाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं। पीने के पानी के लिए गुणवत्ताविहीन डाली गई सप्लाई पाइप लाइन आए दिन टूट रही है, पांच माह से ज्यादा समय से 10 से अधिक लिफ्ट बंद पड़ी हुई हैं। सुधार के नाम पर पूरा कैम्पस खुदा पड़ा हुआ है। वाटर कूलर एवं अन्य सुविधाएं भी धड़ाम हैं। सवाल यह उठ रहा है कि क्या 500 करोड़ से अधिक की लागत से बना मेडिकल कॉलेज भृष्टाचार की भेंट चढ़ गया है?
मंगाए गए दो से अधिक टैंकर
जानकारी के अनुसार मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में छात्रों और स्टाफ के लिए दो से अधिक टैंकरों से पानी बुलवाया गया जिसे परिसर में नीचे बनी टंकियों में डाला गया। सबसे पहले मोटर की सहायता से यूजी- पीजी छात्रों के कैम्पस वाली बिल्डिंग में पानी चढ़ाया गया। इसके बाद रेजीडेंट डाक्टरों को पानी की सुविधाएं दी गई।
आपातकालीन व्यवस्था के तौर पर टैंकर मंगवाए गए हैं, कुछ कैम्पसों में जहां पानी की अधिक आवश्यकता है वहां मोटर लगाकर चढ़ाया जा रहा है। पीआईयू इंजीनियर ने दस दिन बाद सुधार कार्य कराने को कहा है। जहां तक बात लिफ्ट की है तो इस पर बजट आते ही पीडब्ल्यूडी मेंटीनेंस कार्र शुरू करेगा।
डॉ. एसपी गर्ग, मेडिकल कॉलेज डीन


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।