सतना जिला अस्पताल की मर्चुरी में कंकाल के पोस्टमार्टम के दौरान दो स्कूली छात्राओं की मौजूदगी का मामला सामने आया। मेडिकल कॉलेज डीन ने पोस्टमार्टम विभागाध्यक्ष को नोटिस देकर पूरी प्रक्रिया पर स्पष्टीकरण मांगा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल की मर्चुरी में शुक्रवार को कंकाल के पोस्टमार्टम के दौरान दो स्कूली छात्राओं की मौजूदगी का मामला सामने आने से अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। दोनों छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में थीं और बताया जा रहा है कि वे करीब पौने दो घंटे तक पोस्टमार्टम कक्ष के भीतर मौजूद रहीं। इस दौरान शासकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सहित चार लोग वहां मौजूद थे। मामला सुर्खियों में आने के बाद मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. एसपी गर्ग द्वारा पोस्टमार्टम विभागाध्यक्ष को स्पष्टीकरण देने नोटिस जारी की गई है। गौरतलब है कि पोस्टमार्टम एक संवेदनशील चिकित्सकीय और कानूनी प्रक्रिया मानी जाती है। सामान्य तौर पर ऐसे स्थानों पर अनधिकृत व्यक्तियों की मौजूदगी को लेकर स्पष्ट नियम और सावधानियां बरती जाती हैं। खासतौर पर स्कूली छात्राओं को पोस्टमार्टम जैसी प्रक्रिया प्रत्यक्ष रूप से दिखाए जाने को लेकर कई तरह के सवाल उठना स्वाभाविक है।
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 1.45 बजे जिला अस्पताल की मर्चुरी में दुर्गेश पिता बेटू सिंह निवासी नरदहा, थाना धरमपुर, जिला पन्ना के कंकाल का परीक्षण शुरू किया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करीब 3.35 बजे तक चली। इसी दौरान दो स्कूली छात्राएं भी पोस्टमार्टम कक्ष के अंदर मौजूद थीं। दोनों छात्राएं पूरी प्रक्रिया के दौरान स्कूल यूनिफॉर्म में दिखाई दीं। बताया गया कि मर्चुरी में मेडिकल कॉलेज के डॉ. प्रतीक शुक्ला समेत कुल चार लोग मौजूद थे। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि छात्राओं को पोस्टमार्टम कक्ष में प्रवेश की अनुमति किसकी स्वीकृति से दी गई और क्या इस संबंध में अस्पताल प्रशासन की कोई निर्धारित प्रक्रिया है।
स्कूल प्रबंधन ने अनुमति देने से किया इनकार
एमएलबी स्कूल की प्राचार्य शीला सिंह ने बताया कि शनिवार को पीएससी परीक्षा होने के कारण शुक्रवार को स्कूल में हाफ डे था। स्कूल प्रबंधन की ओर से किसी छात्रा को पोस्टमार्टम रूम जाने की अनुमति नहीं दी गई। यदि छात्राएं बिना अनुमति वहां गई हैं तो नियमानुसार कार्रवाई कर उनके परिजनों को सूचना दी जाएगी।
इनका कहना है
पोस्टमार्टम में मौजूद चिकित्सकों के मुताबिक कॉलेज में होने वाले इंटरशिप प्रोग्राम के अंतर्गत बच्चियां मर्चुरी पहुंची थी। चूंकि पोस्टमार्टम विभाग फोरंसिक मेडिसिन विभाग के अंतर्गत आता है, इसलिए इनके विभागाध्यक्ष को स्पष्टीकरण देने नोटिस जारी की गई है। किन चिकित्सकों के समक्ष यह पोस्टमार्टम हुआ है, स्कूली बच्चियां कैसे वहां पहुंची, ऐसे कई बिंदुओं में सभी वस्तुस्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. एसपी गर्ग, डीन, शासकीय मेडिकल कॉलेज, सतना


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।