सतना के मुख्त्यारगंज रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण तय समय से काफी पीछे है। रेलवे हिस्से में धीमी प्रगति से शहरवासियों को लगातार जाम झेलना पड़ रहा है, जबकि प्रशासन ने कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मुंबई-हावड़ा रेलखंड के मुख्त्यारगंज में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण रेलवे की धीमी रफ्तार के कारण वर्षों से अधूरा पड़ा है। जिस काम को 24 माह में पूरा होना था वह कार्य साढ़े 3 साल का वक्त बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो सका। समय पर प्रोजेक्ट पूरा न होने के चलते शहरवासियों को जाम के झाम से परेशान होना पड़ रहा है। हालांकि अब अगले साल तक में इसे पूरा करने का दावा किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि 1 सितम्बर-2023 को मुख्त्यारगंज रेलवे फाटक में ओवर ब्रिज बनाने के लिए भूमि पूजन का कार्य किया गया था। रोड ओवर ब्रिज निर्माण के लिए 32 करोड़ 31 लाख 87 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई थी। संविदाकार मेसर्स नित्यांता इंफ्रा प्रोजेक्टस प्राइवेट लिमिटेड द्बारा वर्षाकाल सहित 24 महीने की अवधि में वर्ष 2025 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया था। ओवर ब्रिज मुख्त्यारगंज का निर्माण लोक निर्माण सेतु संभाग रीवा द्बारा करवाया जा रहा है।
दो पार्ट में काम
रेलवे ट्रैक के दोनों ओर 640 मीटर लंबा और 8.40 मीटर चौड़ा एप्रोच ब्रिज तैयार किया जा रहा है। ओवरब्रिज का काम दो पार्ट में है। रोड़ साइड का काम अलग तो रेलवे क्षेत्र का काम अलग है। बताया गया कि रेलवे के हिस्से में 93 मीटर लंबे पुल का निर्माण होना है। जानकारों के अनुसार दिसम्बर तक में रेलवे क्षेत्र में ओवर ब्रिक का काम पूरा कर लिया जाएगा। हाल ही में ट्रैक के पास पिलर्स के लिए गड्ढे खोदे गए हैं।
रेल प्रोजेक्टों की हो रही समीक्षा
रेलमंत्री के संभावित दौरे का प्लान बनते ही रेलवे के प्रोजेक्टों ने गति पकड़ ली है। रेलवे प्रशासन से लेकर स्थानीय प्रशासन व जिम्मेदार अधिकारी रेलवे के निर्माण कार्यों की समीक्षा व समय पर पूरा करवाने में जुट गए है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में पश्चिम मध्य रेलवे जोन के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने सांसद गणेश सिंह के साथ सतना जंक्शन के रि-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट, कैमा मालगोदाम एवं सतना-पन्ना नई रेललाइन परियोजना में संयुक्त निरीक्षण किया था।
इधर कलेक्टर पहुंचे निरीक्षण में
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बुधवार को मुख्तारगंज ओवर ब्रिज का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने तथा गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने ब्रिज की संरचना, उपयोग की जा रही सामग्री तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बिरहुली ओवर ब्रिज का भी निरीक्षण किया।
तो काम में देरी क्यों
सूत्रों के अनुसार रेलवे ने अपने हिस्से का लगभग 12 करोड़ रुपये का ठेका राजस्थान की एक निर्माण कंपनी को दिया था। हालांकि निर्धारित समय-सीमा निकलने के बाद भी काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर कार्य शुरू करने में इतनी देरी क्यों की गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। जातीय समीकरणों को साधने के लिए मंत्री और वरिष्ठ नेताओं को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानें दतिया का पूरा जातिगत गणित।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में तृतीय, चतुर्थ श्रेणी और नर्सिंग स्टाफ की पदोन्नति सूची में विसंगतियों के चलते संचालनालय चिकित्सा शिक्षा ने रिकॉर्ड सहित अधिकारियों और कर्मचारियों को भोपाल तलब किया है।
रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए 28 जुलाई से नई हवाई सेवा शुरू होने की संभावना है। इसके बाद रीवा की सीधी एयर कनेक्टिविटी पांच शहरों तक पहुंच जाएगी, जिससे यात्रियों और कारोबार को लाभ मिलेगा।
रीवा के हिनौती गौधाम में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने नंदनी गौशेड और बायो इनपुट प्लांट का लोकार्पण किया। उन्होंने गौपालन, प्राकृतिक खेती और पर्यावरण संरक्षण को भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य का आधार बताया।
सीधी जिला अस्पताल में सिजेरियन से पहले प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कलेक्टर ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जबकि मौत के कारण का इंतजार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से है।
मैहर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया। दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जबकि बंद मिले प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की तैयारी है।
मैहर के रामनगर क्षेत्र में नाबालिग से संबंध के आरोप में युवक को कथित तौर पर बंधक बनाकर पीटा गया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
सतना में बरगी नहर परियोजना तेजी से अंतिम चरण में पहुंच रही है। सांसद गणेश सिंह ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर भू-अर्जन, मुआवजा, एनएच क्रॉसिंग सहित सभी बाधाएं जल्द दूर कर किसानों तक नर्मदा जल पहुंचाने के निर्देश दिए।
सतना के मुख्त्यारगंज रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण तय समय से काफी पीछे है। रेलवे हिस्से में धीमी प्रगति से शहरवासियों को लगातार जाम झेलना पड़ रहा है, जबकि प्रशासन ने कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
सतना जिला अस्पताल में नई ब्लड टेस्ट मशीनों का इंस्टालेशन शुरू हो गया है, लेकिन रीजेंट की कमी से कई महत्वपूर्ण जांच रिपोर्टें प्रभावित हैं। टेंडर प्रक्रिया और जांच गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।