सतना नगर निगम में बिना टेंडर दुकानों के आवंटन मामले में सहायक आयुक्त पर एफआईआर की प्रक्रिया सवालों में है। चार दिन में चिट्ठी कोतवाली नहीं पहुंचने से प्रशासनिक गंभीरता पर उठे सवाल।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना नगर निगम में पदस्थ रहे एक असिस्टेंट कमिश्नर के खिलाफ जल्द ही एफआईआर दर्ज होगी। यह एफआईआर ननि की दो दुकानें बगैर टेंडर जारी किए ही एक व्यापारी के नाम पर कराए जाने के मामले में होगी। सहायक आयुक्त पर आरोप है कि उन्होंने दोनों दुकानों का अनुबंध व्यापारी के नाम पर निजी हित साधकर कराया था, जबकि इस मामले में निगम की तरफ दोनों दुकानों को लेकर कोई निविदा नहीं निकाली गई थी। निगम के तत्कालीन सहायक आयुक्त हरिमित्र श्रीवास्तव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए सिटी कोतवाली को 4 दिन पहले लिखी गई चिट्ठी अब तक कोतवाली नहीं पहुंची है।
जबकि नगर निगम से सिटी कोतवाली सतना की दूरी महज पांच से सात सौ मीटर है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर निगम की सम्पत्ति को खुर्द-बुर्द करने वाले सहायक आयुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने में नगर निगम गंभीर भी है कि नहीं। या फिर मामला लटकाए रखने के लिए चिट्ठी- पत्री का खेल खेला जा रहा है। गौरतलब है कि सहायक आयुक्त हरिमित्र श्रीवास्तव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवक -जावक से एक पत्र सिटी कोतवाली सतना के लिए 10 अपै्रल को भेजा गया है। हरिमित्र श्रीवास्तव वर्तमान में नगर निगम सिंगरौली में पदस्थ हैं।
होगी विभागीय जांच
बताया जाता है कि बिना टेंडर के सिंधी कैम्प की नगर निगम की दो दुकानें (दुकान नं. 58 और 77) व्यापारी मनोज घमेचाई के नाम पर अनुबंध कराने के मामले में सहायक आयुक्त हरिमित्र श्रीवास्तव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के साथ ही विभागीय जांच भी बैठाई गई है।
बिना टेंडर जारी किए ही नगर निगम की दो दुकानों का अनुबंध व्यापारी के नाम पर कराए जाने के मामले में तत्कालीन सहायक आयुक्त के खिलाफ एफआईआर के लिए सिटी कोतवाली को पत्र भेजा गया है और विभागीय जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।
शेर सिंह मीना, आयुक्त नगर निगम सतना


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान 40 फीट ऊंचाई पर क्रेन से लटकाई गई वैन में ब्लास्ट का वीडियो वायरल। हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद पुलिस ने आयोजक और क्रेन मालिक सहित 4 पर FIR दर्ज की है।
भोपाल के रवीन्द्र भवन में आपातकाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकतंत्र सेनानियों और मीसाबंदियों को करेंगे सम्मानित।
राहुल गांधी और कार्तिकेय सिंह चौहान मानहानि मामले में एमपी हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा। राहुल गांधी ने बयान पर खेद जताया, जानिए क्या है पूरा मामला।
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला को आरोप पत्र जारी किया गया है। विभाग ने ब्लड सेंटर संचालन में गंभीर अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
नीट-यूजी री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग के खुलासे के बाद सतना मेडिकल कॉलेज के एक छात्र का नाम सामने आया है। बिहार पुलिस ने 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कॉलेज प्रबंधन जानकारी जुटा रहा है।
ग्वालियर के डीडी नगर में वैष्णो ज्वेलर्स चलाने वाले पिता-पुत्र ने हॉलमार्क और गिरवी के नाम पर लोगों का सोना-नकदी हड़पा। मेरठ भागने की तैयारी में थे आरोपी, अब तक 14 से अधिक पीड़ित आए सामने।
मानसी गैस सर्विस के निलंबन के बाद अमरपाटन के 25 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। गैस सिलेंडर के लिए 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। समाधान नहीं मिलने पर 1 जुलाई को आंदोलन और बंद की चेतावनी दी गई है।
विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में व्यापार के साथ राजनीति का भी प्रभाव दिखाई दे रहा है। महापौर, प्राधिकरण पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि और राजनीतिक परिवारों से जुड़े कई मतदाता सूची में शामिल हैं।
धवारी स्टेडियम पुनर्निर्माण में कराए गए अतिरिक्त कार्यों की जांच के लिए पार्षदों की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही संविदाकार के भुगतान पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
कृषि उपज मंडियों में तुलाई व्यवस्था को लेकर किसानों ने पारदर्शिता की मांग उठाई है। वजन में अंतर, इलेक्ट्रॉनिक कांटों की विश्वसनीयता और नियमित सत्यापन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।