सतना जिले में मई 2026 के दौरान पीडीएस वितरण का औसत 93.64 प्रतिशत रहा। करीब 17,715 पात्र राशन कार्डधारक खाद्यान्न नहीं ले सके, जबकि पोर्टेबिलिटी सुविधा से हजारों हितग्राहियों को लाभ मिला।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत मई 2026 में खाद्यान्न वितरण का औसत प्रतिशत 93.64 रहा। आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 2 लाख 78 हजार 649 राशन कार्ड पंजीकृत हैं, लेकिन इनमें से केवल 2 लाख 60 हजार 934 कार्डधारकों ने ही निर्धारित अवधि में राशन प्राप्त किया। इसका मतलब है कि करीब 17 हजार 715 पात्र हितग्राही किसी न किसी कारण से खाद्यान्न उठाव से वंचित रह गए।
खाद्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि मई माह में जिलेभर में 5 लाख 23 हजार 967 ट्रांजेक्शन दर्ज किए गए। इनमें 41 हजार 462 ओटीपी आधारित और 44 हजार 602 पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन शामिल हैं। जिले में आंशिक आॅफलाइन वितरण के 1 हजार 240 मामले भी दर्ज किए गए जो पूरी तरह जनपद पंचायत उचेहरा क्षेत्र से संबंधित हैं।
मझगवां में सबसे अधिक कार्डधारकों ने नहीं लिया राशन
वितरण प्रतिशत के लिहाज से सबसे बड़ा अंतर जनपद पंचायत मझगवां में देखने को मिला। यहां 54 हजार 544 राशन कार्डों के मुकाबले 48 हजार 265 कार्डों पर ही खाद्यान्न का वितरण हुआ। यानी 6 हजार 279 कार्डधारक राशन लेने नहीं पहुंचे। इसी प्रकार जनपद पंचायत सोहावल में 44 हजार 283 कार्डों के मुकाबले 40 हजार 167 कार्डों पर वितरण हुआ, जिससे 4 हजार से अधिक हितग्राही छूट गए। उचेहरा में 37 हजार 196 कार्डों में से 34 हजार 91 कार्डधारकों ने राशन लिया जबकि करीब 3 हजार परिवार वितरण सूची से बाहर रहे।
रामपुर बघेलान नगर परिषद सबसे पीछे
शहरी निकायों में नगर परिषद रामपुर बघेलान का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा। यहां कुल 1 हजार 868 राशन कार्डों में से केवल 1 हजार 600 पर खाद्यान्न वितरण हुआ और उपलब्धता प्रतिशत 85.65 दर्ज किया गया, जो जिले में सबसे कम है। इसके अलावा जनपद पंचायत मझगवां में उपलब्धता 88.48 प्रतिशत और सोहावल में 90.70 प्रतिशत रही। विशेषज्ञों का मानना है कि मजदूरी और रोजगार के लिए पलायन, आधार प्रमाणीकरण की दिक्कतें तथा हितग्राहियों की उदासीनता भी कम वितरण प्रतिशत की वजह हो सकती हैं।
पोर्टेबिलिटी ने बढ़ाया वितरण का दायरा
वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना का असर जिले में साफ दिखाई दे रहा है। मई माह में 44 हजार 602 हितग्राहियों ने अपने गृह क्षेत्र से अलग किसी अन्य उचित मूल्य दुकान से राशन प्राप्त किया। नगर निगम सतना में सबसे अधिक 16 हजार 797 पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन दर्ज किए गए। जानकारों की माने तो पोर्टेबिलिटी सुविधा मजदूरों, नौकरी पेशा लोगों और अस्थायी रूप से दूसरे क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है।
तीन क्षेत्रों में 100 प्रतिशत से ज्यादा उपलब्धता
जिले के तीन क्षेत्रों में वितरण प्रतिशत 100 से अधिक दर्ज किया गया। नगर निगम सतना में 108.53 प्रतिशत, नगर परिषद जैतवारा में 107.62 प्रतिशत और बिरसिंहपुर में 101.88 प्रतिशत उपलब्धता रही। यह स्थिति इसलिए बनी क्योंकि अन्य क्षेत्रों के कार्डधारकों ने यहां की दुकानों से राशन प्राप्त किया।
चित्रकूट में एक दिन में 307 ट्रांजेक्शन
31 मई को हुई दैनिक गतिविधियों में जनपद पंचायत मझगवां में सबसे अधिक 1,477 ट्रांजेक्शन दर्ज किए गए, वहीं चित्रकूट नगर परिषद में 307 ट्रांजेक्शन हुए, जो उसके आकार के हिसाब से उल्लेखनीय माने जा रहे हैं।
फैक्ट फाइल


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।