सतना के पीएम श्री स्कूल में रिश्तेदार को नियुक्ति और भोजन घोटाले की पुष्टि, प्रभारी प्राचार्य हटाईं गईं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शिक्षा के मंदिर में नियमों को ताक पर रखकर रिश्तेदारी निभाने और बच्चों के अधिकारों में कटौती करने के मामले में पीएम श्री शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व्यंकट-2 में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य नीलम सिंह को पद से हटा दिया गया है। प्रभारी प्राचार्य की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल जांच में सही पाए गए है। जिला शिक्षा अधिकारी गिरीश अग्निहोत्री ने उक्त आदेश मंगलवार को जारी कर दिए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि महिला सहायिका के चयन में निर्धारित मापदंडों को दरकिनार कर अपने ही रिश्तेदार को नियुक्त कर दिया गया। मामला यहीं नहीं रुका। ओलंपियाड परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को शासन द्वारा निर्धारित भोजन की जगह केवल नाश्ता थमाकर औपचारिकता पूरी कर दी गई, जबकि भुगतान की प्रक्रिया भी नियमों से हटकर स्वयं नगद की गई।
जेडी से हुए थे जांच के आदेश
बताया गया कि व्यंकट-2 स्कूल में इन मामलों की शिकायत संयुक्त संचालक लोक शिक्षण रीवा संभाग को भेजी गई, जहां से जांच के आदेश जारी हुए। जांच अधिकारी प्राचार्य शासकीय मॉडल उमावि. उचेहरा द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में आरोपों को सत्य पाया गया। प्रतिवेदन में स्पष्ट उल्लेख है कि चयन प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया तथा वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताएं की गईं।
ये था मामला
प्रभारी प्राचार्य नीलम सिंह ने बिना किसी विज्ञापन प्रकाशित किए, एसएमडीसी की बैठक कार्यवाही किए बिना ही अपनी भतीजी श्रुति सिंह, पुत्री रमेश सिंह निवासी ग्राम अकौना की नियुक्ति प्री-प्राइमरी सहायिका के पद पर कर दी। इतना ही नहीं, उसी रात आनन-फानन में आॅनलाइन जॉइनिंग प्रक्रिया भी पूरी करा दी गई। नियुक्ति के दौरान न तो किसी प्रकार की विज्ञप्ति जारी की गई और न ही अन्य पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन लिए गए। वहीं, लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम अकौना की रहने वाली अपनी भतीजी को नियमों को ताक पर रखकर चयनित कर लिया गया।
जांच में क्या-क्या मिला
अब धर्मेन्द्र को कमान
प्राचार्य नीलम सिंह पर वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितता पुष्टि होते ही प्रभारी प्राचार्य के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है। वहीं विद्यालय के रिक्त प्राचार्य पद का प्रभार उच्च माध्यमिक शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार खरे को अग्रिम आदेश तक सौंपा गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के दमोह में 3 साल के बच्चे अनिरुद्ध की हत्या कर शव भूसे में फेंक दिया गया। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और एफएसएल टीम जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने इसे बंगाल में सुशासन और विकास के नवयुग का प्रारंभ बताया।
भोपाल के ऐशबाग में सार्वजनिक शौचालय को लेकर नगर निगम और रेलवे के बीच विवाद गहराया। निगम ने रेलवे को बाउंड्री वॉल हटाने का नोटिस देते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है
मऊगंज जिले के बहुती गांव में अकेली रह रही महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा गया। घर का सामान बिखरा मिला है, जिससे पुलिस चोरी और संपत्ति विवाद दोनों एंगल से जांच कर रही है।
मैहर सिविल अस्पताल में घायल महिला को रीवा रेफर करने के बावजूद चार घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली। एक वाहन में डीजल खत्म था तो दूसरे में ऑक्सीजन नहीं, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था और 108 सेवा की लापरवाही उजागर हुई।
मुकुंदपुर रेंज के गोरा गांव में अवैध तेंदूपत्ता तोड़ाई की शिकायत पर वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने छापा मारा। मौके पर लोगों को चेतावनी देकर वन अपराधों के खिलाफ विशेष निगरानी अभियान और सख्ती जारी रखने की बात कही गई।
सोनौरा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण की धीमी प्रगति पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने नाराजगी जताई। 15 दिनों में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर 25 करोड़ के टेंडर को निरस्त कर एजेंसी टर्मिनेट करने की चेतावनी दी गई।
265 करोड़ के सतना स्टेशन रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट की रफ्तार बेहद धीमी है। 24 माह में पूरा होने वाले काम का 20 माह बाद भी आधा हिस्सा अधूरा है, जिससे पीएम गति शक्ति यूनिट और निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली सवालों में घिर गई।
आरटीआई जवाब में स्पष्ट हुआ कि सार्थक ऐप के नियम नियमित कर्मचारियों तक सीमित हैं। बावजूद इसके एनएचएम संविदाकर्मियों पर ऐप अटेंडेंस का दबाव बना हुआ है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली, मानदेय विवाद और प्रशासनिक सख्ती पर बहस तेज हो गई।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 17 साल की लापता किशोरी का कंकाल मिलने का सनसनी फैल गई। दावा किया जा रहा है कि सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में मिले कंकाल के अवशेष लापता नंदनी कुशवाह के हैं। जो डेढ़ महीने से लापता थी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।