सतना-मैहर में समाधान योजना के दूसरे चरण के अंतिम दिन भी डेढ़ लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता बकाया नहीं चुकाए। अब सरचार्ज माफी का अंतिम अवसर, भुगतान न करने पर कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई तय।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
बिजली बिल बकायादारों को बिलों में राहत पाने केवल एक दिन शेष हैं। शनिवार को सरकार द्वारा शुरू हुई समाधान योजना का दूसरा चरण भी समाप्त हो जाएगा। बकायादारों को बिजली बिलों में सरचार्ज से राहत पाने का यह अंतिम मौका है। सतना वृत्त अन्तर्गत सतना-मैहर जिले के 69 हजार 547 बकायादारों द्वारा अब तक 36 करोड़ 26 लाख रुपए की राशि जमा की गई है लेकिन अभी भी डेढ़ लाख से अधिक बकायादार बिजली विभाग के राडार में हैं जिन्होंने अभी तक समाधान योजना का लाभ नहीं लिया है। बिजली कम्पनी से मिली जानकारी ेके अनुसार सतना वृत्त अन्तर्गत समाधान योजना में 2 लाख 53 हजार 96 उपभोक्ताओं को चिन्हित किया गया था, जिनके ऊपर 445 करोड़ 64 लाख रुपए का राजस्व बकाया है। उपभोक्ताओं द्वारा अगर यह बकाया राशि समाधान योजना में समाहित होती है तो 65 करोड़ 61 लाख रुपए का अधिभार माफ होगा।
1 जनवरी से शुरू हुआ था दूसरा चरण
समाधान योजना दो चरणों में लागू की गई थी। पहला चरण 1 नवम्बर 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक एवं दूसरा चरण 1 जनवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि पहले चरण में 100 फीसदी छूट का लाभ 31 जनवरी तक दिया गया जबकि 60 से 100 फीसदी छूट का लाभ पाने 28 फरवरी तक का मौका उपभोक्ताओं को दिया गया है।
डिफाल्टर होने पर समाधान से बाहर
कम्पनी ने बताया कि इस योजना में घरेलू, स्थाई एवं अस्थाई, कृषि, केवल कृषि, उपभोक्ता गैर घरेलू, एलटी, औद्योगिक एवं एचटी औद्योगिक उपभोक्ताओं को पंजीकरण के बाद लाभ का प्रावधान दिया गया है। कुछ बड़े बकायादारों द्वारा लम्प-सम्प राशि समाधान योजना के अन्तर्गत किश्तों में की गई है, अगर ये उपभोक्ता पूरी किश्तों का भुगतान समय पर नहीं करते हैं तो कम्पनी इन्हें डिफाल्टर घोषित कर देगी और ये उपभोक्ता समाधान से बाहर हो जाएंगे। बाहर होते ही इन उपभोक्ताओं को पूरी राशि जमा करनी होगी। राशि न जमा करने पर कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की जाएगी।
समाधान योजना के अंतिम अवसर का लाभ उपभोक्ताओं को निश्चित ही लेना चाहिए। इस प्रकार की योजना शायद ही दोबारा से शुरू हो। अभी तारीखें आगे बढ़ने के निर्देश नहीं आए हैं। 28 फरवरी को दूसरे चरण का भी अभियान समाप्त हो जाएगा। जिले के सभी जनप्रतिनिधियों से अपील है कि भ्रमण के दौरान विद्युत विभाग की समाधान योजना का लाभ लेने उपभोक्ताओं को प्रेरित किया जाए ताकि उन्हें लाभ मिल सके एवं कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई न हो।
प्रशांत सिंह, अधीक्षण अभियंता, सतना वृत्त


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।