सतना-मैहर में समाधान योजना के दूसरे चरण के अंतिम दिन भी डेढ़ लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता बकाया नहीं चुकाए। अब सरचार्ज माफी का अंतिम अवसर, भुगतान न करने पर कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई तय।
रीवा नगर निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने बकायादारों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रतिदिन 10 बड़े व्यावसायिक बकायादारों की तालाबंदी, 3 करोड़ रुपये सेवा प्रभार वसूली लक्ष्य और जलकर बकायादारों के नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही शुरू की गई। वार्ड 16 में नाले पर बने अतिक्रमण को भी हटाया गया।














