सतना के निजी अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर ऑपरेशन के बाद हंगामा, परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाया। विवाद के बाद अस्पताल ने इलाज का पैसा लौटाया, पुलिस हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर के प्रियंवदा बिरला अस्पताल में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ,अस्पताल प्रबंधन पर गलत इलाज का आरोप लगाकर किए गए इस हंगामें के चलते लगभग ढाई से तीन घंटे अस्पताल पुलिस छावनी बना रहा। पुलिस की समझाइश और अस्पताल प्रबंधन द्वारा इलाज में खर्च हुए पैसे वापस किए जाने के बाद मामला शांत हुआ। इस बीच आरोप है कि मरीज के परिजनों और उनके साथ आए लोगों ने ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ के साथ झूमा- झटकी की। दरअसल यह सारा हंगामा ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट पर चीरा लगने की वजह से खड़ा हुआ जिसे राजनीतिक रूप देने का प्रयास किया गया। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के मुताबिक सभापुर थाना क्षेत्र की माजन निवासी 60 वर्षीय जमुनिया साकेत को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। जांच में डॉक्टरों ने महिला को ब्रेन ट्यूमर बताया, जिसके बाद 1 अप्रैल को उनका ऑपरेशन किया गया। आर्थिक तंगी का हवाला देकर परिजनों ने शुक्रवार की सुबह करीब 10:30 बजे जमुनिया साकेत की अस्पताल से छुट्टी करा ली जबकि अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को उनकी आर्थिक हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज रीवा या जबलपुर ले जाने की सिफारिश की थी।
दो चेक के जरिए वापस किया गया इलाज का पैसा
बताया जाता है मरीज के परिजन और उनके साथ आए लोगों का इलाज में खर्च पैसा वापस पाने पर ज्यादा जोर था। हंगामे के बीच अस्पताल प्रबंधन ने दो चेक के जरिए इलाज में खर्च हुआ पैसा वापस किया। जमुनिया साकेत के नाम पर दिए गए दो चेक में एक चेक 1 लाख 29 हजार 500 और दूसरा 57 हजार 800 का दिया गया।
ऑपरेशन चिकित्सीय प्रक्रिया के तहत किया गया है और सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया गया है। मरीज को जब अस्पताल लाया गया था तभी ब्रेन ट्यूमर की खतरनाक स्थित और उससे होने वाली परेशानियों से परिजनों को अवगत कराया गया था। ऑपरेशन के बाद मरीज को 10- 15 दिनों तक अस्पताल में रहना होता है। मरीज के परिजनों ने अपनी आर्थिक स्थित का हवाला देकर शुक्रवार को छुट्टी कराई थी जबकि उन्हे ऑपरेशन के बाद रिकवर होने के लिए रीवा व जबलपुर जाने की सलाह दी थी।जहां तक पेट में चीरे का सवाल है उसमें ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन के दौरान ब्रेन की एक हड्डी निकाल कर पेट की आंतों के बीच रखी जाती है। मरीज जब रिकवर हो जाता है तब वापस वो हड्डी ब्रेन में लगा दी जाती है,ये एक चिकित्सीय पद्धति है। इस बारे में भी मरीज के परिजनों को जानकारी दी गई थी और हंगामे के दौरान भी बताया गया पर वे सुनने को तैयार नहीं थे। मरीज का ऑपरेशन न्यूरोसर्जन डॉ निशांत श्रीवास्तव ने किया था। हंगामा कर रहे लोगों ने अस्पताल के स्टाफ के साथ झूमा- झटकी भी की।
हरिशंकर मिश्रा, पीआरओ प्रियंवदा बिरला


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश को 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वैश्विक मंच पर एआईएम कांग्रेस-2026 में प्रदेश की निवेश क्षमता, नीतियों और भावी संभावनाओं की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सरकार के साथ बनी सहमति के बाद मध्यप्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का धरना समाप्त हो गया है। स्टाइपेंड में 50% की बढ़ोतरी के साथ ₹21,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।