सतना के एक निजी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही और एक्सपायरी दवाओं के उपयोग के गंभीर आरोप लगाए। पुलिस की मौजूदगी में देर तक प्रदर्शन और अस्पताल सील करने की मांग जारी रही।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर के पन्ना रोड स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक नवजात बच्चे की मौत के बाद भारी हंगामा खड़ा हो गया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डाक्टरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे लापरवाही नहीं बल्कि हत्या करार दिया है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा नवजात के इलाज में मोटी रकम वसूली गई जबकि इलाज के दौरान एक्सपायरी दवाईयों व इंजेक्शन का इस्तेमाल किया गया जो कि मौत का कारण बन गया। परिजनों द्वारा एक्सपायरी दवाईयां थाने में जमा कराई गर्इं एवं अस्पताल गेट के सामने प्रदर्शन किया गया। देर शाम तक परिजन धरने पर बैठे रहे और अस्पताल को सील करने की मांग पर अडेÞ रहे। मामले की गंभीरता देख सीएसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह सहित भारी संख्या में तीनों थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस के हस्ताक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
क्या है मामला
मामला टिकुरिया टोला निवासी नीलम गुप्ता पति नवीन गुप्ता का है, जिनकी डिलेवरी 10 जुलाई को बस स्टैंड स्थित चित्रकूट हास्पिटल में हुई थी, इस दौरान प्रसूता ने बालक को जन्म दिया। नवजात की सिंकाई के लिए परिजन उसे 11जुलाई को पन्ना रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने आरोप लगाया कि 12जुलाई को डा. अमित सिंह ने बताया कि बच्चे की किडनी में समस्या है, जिसके लिए 25 हजार रुपए का इंजेक्शन लगाना होगा। सोमवार को जब इंजेक्शन की तैयारी चल रही थी तभी बालक की तबियत बिगड़ गई और अचानक से वेंटीलेटर पर डाल दिया गया। इसे देख परिजन भड़क गए, वहीं 13 जुलाई की दोपहर बच्चे ने दम तोड़ दिया।
ये भी आरोप
परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि नवजात को भर्ती पर्ची में मेल की जगह फीमेल लिख दिया गया। एक दिन के बच्चे को एक माह का बता दिया गया। परिजनों द्वारा अस्पताल के नीचे संचालित मेडिकल स्टोर से बच्चे के इलाज में ले जा रही कई दवाईयां पकड़ी गई जो कि एक्सपायरी निकली। इन्हीं एक्सपायरी दवाईयों को परिजनों द्वारा सिविल लाइन थाने में ले जाकर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद परिजनों द्वारा सतना-पन्ना हाइवे पर जाम लगा दिया गया। अस्पताल के सामने धरना प्रदर्शन किया गया।

वरिष्ठ पत्रकार रमाशंकर मिश्र की पावर गैलरी में पढ़िए उपचुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें, विंध्य की राजनीतिक हलचल, सत्ता-विपक्ष की चर्चित नजदीकियां और एक सरकारी बैठक में शुगर जांच से जुड़े दिलचस्प राजनीतिक किस्से।
रीवा संभाग में स्कूल शिक्षा विभाग की पदोन्नति प्रक्रिया में टीईटी, गोपनीय चरित्रावली और न्यूनतम अंकों की अनिवार्यता से हजारों शिक्षकों की उम्मीदों पर असर पड़ सकता है। अंतिम सूची भोपाल से जारी होगी।
रीवा नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन ने टीएल समीक्षा बैठक में जलभराव, सड़क मरम्मत, नालियों की सुरक्षा, यातायात सुधार और ई-ऑफिस व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
सीधी में चेक बाउंस मामले में विधिक राय देने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले अभियोजन अधिकारी को लोकायुक्त रीवा ने 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई।
सतना के एक निजी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही और एक्सपायरी दवाओं के उपयोग के गंभीर आरोप लगाए। पुलिस की मौजूदगी में देर तक प्रदर्शन और अस्पताल सील करने की मांग जारी रही।
रेलमंत्री के संभावित दौरे से पहले पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम ने सतना में विकास कार्यों की समीक्षा की। विश्वस्तरीय स्टेशन, कैमा मालयार्ड और नई रेल परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
सतना जिले में लगातार बारिश के बाद सांपों के रिहायशी क्षेत्रों में पहुंचने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। वन विभाग और सर्पमित्रों को प्रतिदिन 35 से 40 रेस्क्यू कॉल मिल रही हैं।
विश्व प्रसिद्ध सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड के पूर्व ट्रस्टी स्वर्गीय पद्मश्री डॉ. बीके जैन को नेत्र चिकित्सा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मरणोपरांत लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सतना नगर निगम में सम्पत्ति कर वसूली के नाम पर आईडी बदलकर बकाया घटाने का गंभीर मामला सामने आया। वर्षों पुराने कर बिल आधे में निपटाने के आरोपों ने बड़े भ्रष्टाचार और जांच की मांग तेज कर दी।
सुप्रीम कोर्ट ने धार भोजशाला केस पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ विभिन्न मुस्लिम पक्षों द्वारा दायर याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई की। मुस्लिम पक्ष के वकील हुजैफा अहमदी की याचिका को स्वीकार करते हुए पीठ ने निर्देश दिया कि एएसआई, बिना अदालत की मंजूरी के भोजशाला परिसर में ढांचागत बदलाव नहीं करेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह