सतना में पहली ही बारिश ने स्मार्ट सिटी के दावों की पोल खोल दी। जलभराव, बिजली कटौती, नालियों का गंदा पानी घरों और दुकानों में घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
स्मार्ट सिटी की गलियां तालाब जैसी नजर आ रही थीं, लोगों के घरों में नालियों का गंदा पानी अंदर घुस रहा था। यह सब जरा सी बारिश का नजारा था, कहने को तो सतना स्मार्ट सिटी में सुमार है, लेकिन जमीनी हकीकत अलग ही कहानी बयां कर रही है। रविवार की दोपहर अचानक से मौसम में बदलाव आया, रिमझिम बारिश से मध्यम बारिश ने शहर की गलियों को तालाब बना दिया। शहर के सिटी कोतवाली, प्रेमनगर, अंडरब्रिज, लालता चौक, जयस्तम्भ चौक, सेमरिया चौक जैसे बड़े चौराहों में पानी भरा दिखाई दिया। एक तरफ पानी का रोना तो दूसरी ओर बिजली की समस्या बनी रही। बताया जाता है कि नौतपा के 7वें दिन समूचे जिले में बारिश का दौर जारी रहा, मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को शाम साढे 5 बजे तक जिले में 33.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। हालांकि जब तक बारिश और नमी भरी हवा चलती रही तब तक तापमान से राहत मिली जैसे ही बारिश के बाद धूप खिली तो चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को उमस से परेशान कर दिया। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बांसनाका में विद्युत लाइनों के ऊपर गिरा पेड़
बारिश होते ही पूरे शहर संभाग की बिजली बंद हो गई, कई जगह विद्युत लाइनों में पेड़ गिरने, पोल टूटने एवं पोलों में करेंट उतरने की घटनाएं सामने आर्इं। बिजली कम्पनी के अधिकारियों ने बताया कि बारिश के चलते सुरक्षा दृष्टि से 132 केवी को बंद किया गया था ताकि कोई जनहानि न हो। बारिश बंद होते ही अलग-अलग फीडरों को बहाल करना शुरू किया गया। बांसनाका में घर के बगल से लगे पेड़ विद्युत लाइन में गिर जाने के कारण 33केवी पावर हाउस फीडर को बंद किया गया। फीडर बंद होते ही इससे जुड़े सब्जी मंडी और पुराना पावर हाउस उपकेन्द्र एक घंटे के लिए बंद रहे। इस दौरान जिला अस्पताल, स्टेशन रोड, बाजार, कृष्ण नगर, आदर्श नगर, नजीराबाद, बजरहा टोला, सिटी कोतवाली, रामना टोला, पन्नीलाल चौक, लालता चौक, डालीबाबा क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई कई घंटों के लिए बाधित रही। अमौधा में सेंट माइकल स्कूल के सामने लगे पोल पर करंट उतरने की घटना भी सामने आई जिसकी सूचना रहवासियों के द्वारा बिजली कम्पनी को दी गई। बिजली कम्पनी द्वारा मेंटीनेंस में लगी सभी टीम को राहत कार्य में लगाया गया है।
बुलाई गई डॉयल 112
शहर में बारिश के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया जहां रहवासियों ने पानी के निराकरण के लिए डॉयल 112 बुलाई। मामला वार्ड नं. पांच हजारी भवन के पास का है, जहां जरा सी बारिश में दर्जन भर घरों में नाली का पानी घुस गया था। पानी को लेकर आपसी विवाद को लेकर पुलिस प्रशासन को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मामला सुलझाया गया।
सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी नहीं हुआ नाली निर्माण
जानकारी के अनुसार वार्ड क्र. पांच बरदाडीह रोड मुख्त्यारगंज कालीबाड़ी मंदिर के आसपास के घरों के नाली निर्माण न होने के कारण नाली का पानी घरों में घुसने लगा। रहवासियों ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत होने के बाद भी अभी तक नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। प्री मानसून भी अभी शुरू नहीं हुआ है, अभी से इस प्रकार की समस्याएं सामने आई हैं।
दर्जन भर दुकानों में घुसा पानी, लोगों में आक्रोश
बारिश के चलते वार्ड नं. 20 में बनी दर्जन भर दुकानों में नाली का पानी घुसने का घटनाक्रम सामने आया। मौके पर लोगों द्वारा दुकानों का पानी निकाला गया। इस घटनाक्रम के बाद लोगों में नगर निगम प्रशासन के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। संजय स्वीट्स, अजय किराना, शंकर प्रोवीजन, अनिल स्टेशनरी सहित दर्जन भर दुकानों में पानी घुसा।
सीवर से खुदाई वाली सड़कों का बुरा हाल
शहर अन्तर्गत सीवर और जलावर्धन के नाम पर खोदी जाने वाली सड़कों के निर्माण में लेटल तीफी का मामला भी बारिश के दौरान देखने को मिला। खोदी गई सड़कों में मिट्टी और कीचड़ के चलते लोगों का निकलना दूभर हो गया। बारिश के बाद लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हुए। वार्ड नं. 10 में सड़क निर्माण को लेकर मुरुम और मिट्टी डाली गई है जो बारिश के बाद कीचड़ में तब्दील हो गई है।
उपार्जन केन्द्रों में खुले में रखा गेहूं भीगा
बताया गया कि बारिश के दौरान गेहूं परिवहन व्यवस्था भी चरमरा गई, खरीदी केन्द्रों से गेहूं का उठाव न होने के कारण खुले में रखा कई क्विंटल गेहूं भीग गया, वहीं दूसरी ओर गेहूं बेंचने के महीनों बाद भी किसानों के खाते में राशि नहीं आई, जिसके चलते किसान आर्थिंग तंगी से जूझ रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस ने 'नशा मुक्ति अभियान 2.0' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 2 तस्करों को रंगे हाथों दबोचा और करोड़ों के माल के साथ केमिकल जब्त किए।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, हाईटेक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पीएम ई-बस सेवा के तहत सोमवार से शहर में यात्रियों के साथ इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू होने जा रहा है।
दतिया का सियासी पारा इन दिनों चरम पर है। भगवा पार्टी की तरफ से चुनावी रण में उतरीं किन्नर प्रत्याशी संजना सिंह का प्रचार अभियान पूरे प्रदेश में कौतूहल और चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दतिया की गलियों में यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि एक अनोखा लोक-उत्सव जैसा नजारा बन गया है।
मध्यप्रदेश में भले ही सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा करती हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार के आरोपियों पर केस चलाने के लिए विभिन्न विभाग अभियोजन की अनुमति देने में आनाकानी कर रहे हैं।
रीवा के एपीएस विश्वविद्यालय में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया में समिति बदलने से विवाद गहरा गया है। पात्रता, दस्तावेजों और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा में एनएसयूआई ने पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में भाजपा कार्यालय घेरने का प्रयास किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
रीवा में ज्वेलरी दुकान से करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। सीसीटीवी में आरोपी कैद हुआ है। वहीं 50 लाख से अधिक की चोरी का खुलासा अब तक नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
पन्ना दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 184 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि जारी करते हुए मेडिकल कॉलेज, केन-बेतवा परियोजना और समान नागरिक संहिता पर सरकार की प्राथमिकताएं बताईं।
सतना के एक स्पा सेंटर में कर्मचारियों और संचालक के बीच विवाद के बाद आधी रात पुलिस पहुंची। ताला तोड़कर युवतियों को बाहर निकाला गया। शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।
सतना में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस और एनएसयूआई ने कलेक्ट्रेट घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प, हिरासत, यातायात जाम और थाना वाहन में तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई।