सतना में नौ साल से जारी सीवर कार्य की गुणवत्ता और सड़क रेस्टोरेशन पर सुनवाई हुई। निगरानी एजेंसी ने काम बेहतर बताया, जबकि जमीनी हालात पर सवाल उठे। तहसीलदार जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
पिछले 9 सालों से शहर में चल रहे सीवर के काम की गुणवत्ता कैसी है यह किसी से छिपा नहीं है, लेकिन सीवर के कार्य की शहर में मॉनीटरिंग कर रही एजेंसी पीडीएमसी (ईजिस) ने दावा किया है कि शहर में सीवर का बेहतर काम हुआ है। एजेंसी ने यह दावा मंगलवार को एसडीएम रघुराजनगर की कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान किया। जबकि इसी मामले में जुड़े नगर निगम के ईई और दोनों संविदा एजेंसियों ने अपना पक्ष रखने के लिए समय मांगा जिस पर मामले की अगली सुनवाई सोमवार को सुनिश्चित की गई है। गौरतलब है कि सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क के बाद बैकफिलिंग और रोड रेस्टोरेशन के कार्य में बरती गई लापरवाही और शर्तों के उल्लंघन को देखते हुए सीवर से जुड़े इंजीनियर, संविदा एजेंसी और पीडीएमसी को धारा 152बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी कर की गई थी।
तहसीलदार करेंगे जांच
बताया जाता है कि शहर में सीवर के काम को लेकर मॉनीटरिंग एजेंसी पीडीएमसी द्वारा किए गए दावों की जांच तहसीलदार से कराई जाएगी। माना जा रहा है कि तहसीलदार अगली पेशी से पहले अपनी रिपोर्ट एसडीएम को देंगे ताकि पीडीएमसी द्वारा पेश किए गए दावों, तथ्यों और जमीनी हकीकत का भौतिक आंकलन हो सके । बहरहाल शहर में सीवर लाइन के काम की गुणवत्ता और रोड रेस्टोरेशन के हालात किसी से छिपे नहीं हैं।
सीवर के गड्ढे में गिरकर युवक घायल
वैसे तो सीवर के गडढे में गिरकर कई लोग घायल हो चुके हैं, कुछ को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है लेकिन मंगलवार को एक तरफ जहां सीवर के गडढो से हो रही दुर्घटनाओं, लोगों को हो रही शारीरिक व आर्थिक क्षति को लेकर एसडीएम रघुराजनगर सुनवाई कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ सीवर के गडढे में गिरकर एक युवक घायल हो गया।
एसडीएम की अपील, गड्ढों की दें फोटो
इस बीच रघुराजनगर अनुविभागीय अधिकारी राहुल सिलाड़िया ने शहरवासियों से अपील की है कि जहां भी सीवर लाइन के गडढे हैं या रोड रेस्टोेरेशन सही ढंग से नहीं हुआ है वहां की फोटो आम जनमानस उन्हें दे सकता है। उल्लेखनीय है कि सीवर का काम गुणवत्ताविहीन तो हुआ है साथ ही बैक-फिलिंग एवं रोड रेस्टोरेशन का कार्य मानक अनुसार नहीं हुआ है। जिसे शर्तो का उल्लंघन माना गया है।
इस आधार पर दी गई थी नोटिस

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उज्जैन के खाचरोद स्थित भगवान श्री राम मंदिर विवाद पर 72 साल बाद ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मंदिर की संपत्ति के असली मालिक सिर्फ भगवान श्री राम हैं और इसका उपयोग केवल धार्मिक कार्यों के लिए होगा।
मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में दिव्यांग बच्चों संग राखी बांधी। शक्कर के दामों, सड़कों की स्थिति और अमेरिकी वीजा विवाद पर उनके बेबाक और हास्यप्रद बयानों की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
मॉडल-एक्टर त्विषा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई की चार्जशीट पर विवाद गहरा गया है। सीबीआई ने इसे आत्महत्या माना है, लेकिन पिता नवनिधि शर्मा ने हत्या का आरोप लगाते हुए अदालत में चुनौती देने का फैसला किया है।
रीवा में 20 अगस्त की बाढ़ के पांच दिन बाद भी कई मोहल्ले जलमग्न हैं। लोग घरों में कैद हैं और नाव से आवाजाही कर रहे हैं। महापौर ने जलभराव के कारणों की जांच और स्थायी समाधान की रिपोर्ट मांगी।
रीवा में सामाजिक कार्यकर्ता से कथित अभद्रता और नशीली सिरप कार्रवाई पर व्यापारियों ने विरोध जताया। सैकड़ों व्यापारियों ने आईजी कार्यालय तक मार्च कर ज्ञापन सौंपा। आईजी ने दोनों मामलों की जांच के निर्देश दिए।
मऊगंज के अलहौवा गांव में ईद मिलाद्दुन्नबी की तैयारी कर रहे चार युवकों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप है। एक युवक गंभीर रूप से झुलसा, पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और प्रधान आरक्षक निलंबित हुआ।
बाणसागर बांध का जलस्तर 340.76 मीटर पहुंचने पर तीन रेडियल गेट खोलकर सोन नदी में करीब 300 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। सीधी, शहडोल और सिंगरौली में नदी किनारे गांवों को अलर्ट किया गया।
सतना में नौ साल से जारी सीवर कार्य की गुणवत्ता और सड़क रेस्टोरेशन पर सुनवाई हुई। निगरानी एजेंसी ने काम बेहतर बताया, जबकि जमीनी हालात पर सवाल उठे। तहसीलदार जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे।
सतना जिला अस्पताल की मॉड्यूलर ओटी में ऑक्सीजन लीकेज मिलने से मंगलवार के चार नियमित ऑपरेशन स्थगित करने पड़े। शिकायत के बाद अस्थायी मरम्मत हुई, लेकिन स्थायी समाधान और ओटी की सुरक्षा को लेकर सवाल कायम हैं।
बारिश के बाद सतना में जलभराव से डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ा है। अगस्त में सात मलेरिया और दो डेंगू मरीज मिले। उचेहरा के वीरपुर निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, प्रशासन ने रोकथाम अभियान तेज किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह