सतना जिले के सज्जनपुर शासकीय विद्यालय में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक रामकृष्ण गुप्ता का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। शिक्षक ने नकली भू-स्वामी बनकर पत्नी के नाम से जमीन की सौदेबाजी करते हुए 11,000 रुपये वसूले। शिकायत के बाद हुई जांच में मामला सत्य पाया गया, जिसके बाद जेडी ने शिक्षक को नोटिस जारी कर 7 दिनों में जवाब मांगा है। पूर्व में भी इस शिक्षक के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन में कोचिंग दबाव को लेकर शिकायत दर्ज हो चुकी है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
शा. उमावि. सज्जनपुर में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक का एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ‘मास्साब’ने नकली भू-स्वामी बनकर पत्नी के नाम से जमीन की सौदेबाजी करते हुए पार्टी से रकम एेंठ ली। इस मामले की शिकायत डीईओ से हुई, जिसके बाद जांच की गई। जांच के बाद जेडी ने माध्यमिक शिक्षक रामकृष्ण गुप्ता को नोटिस जारी करते हुए 7 दिनों में जवाब मांगा है।
क्या है मामला
रामचंद्र पांडेय निवासी संतोषी बिहार कॉलोनी ने जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र प्रस्तुत किया गया था कि शा.उमावि. सज्जनपुर में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक द्वारा रकम ऐठने के उद्देश्य से मौजा सेमरी की आराजी क्र0 297/3 एवं 297/6 के विक्रय हेतु 27 जून को लिखित रूप से सौदेबाजी कर 11000 रुपये पत्नी के नाम से प्राप्त किया। उक्त जमीन को क्रय करने के लिए जब खोजबीन की गई तो ये जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम से निकली। रामचंद्र की शिकायत के बाद डीईओ ने इस मामले की जांच प्राचार्य शा.उमावि. छिबौरा से कराई । जांच में सामने आया कि शिक्षक रामकृष्ण गुप्ता द्वारा पत्नी पुष्पांजली गुप्ता के नाम से भूमि के विक्रय हेतु मौजा सेमरी आराजी नं0 297/6 व 297/3 जिसका कुल रकवा 4 डिसमिल है में 1744 वर्गफिट के भूमि स्वामी बनकर गैर पंजीकृत लिखा पढ़ी की और 11000 रुपये नगद प्राप्त किया गया। जबकि उक्त भूमि शकुंतला पत्नी मोहन मल्लाह के नाम थी।
क्या कहता है नियम
जेडी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि शिक्षक रामकृष्ण गुप्ता ने भूमि पत्नी के नाम होने संबंधी जो लेख दिया गया है उसमे कोई विभागीय अनुमति प्राप्त नही की गई, और न ही ऐसे कोई अभिलेख दिये गये है। शासकीय कर्मचारी होने के नाते मप्र सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 19 (2) के तहत कोई भी शासकीय सेवक विहित प्राधिकारी की पूर्व जानकारी या अनुमति के बिना न तो स्वयं अपने नाम से या न अपने कुटुंब के किसी सदस्य के नाम से पट्टा, बंधक, क्रय-विक्रय दान द्वारा या अन्यथा कोई भी स्थावर संपति न तो अर्जित करेगा और न ही उसे हस्तांतरित करेगा का उल्लेख है। उपरोक्त प्रकरण में इन नियमों का पालन शिक्षक रामकृष्ण द्वारा नहीं किया गया है। उक्त कृत्य मप्र सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम तीन के विपरीत होकर म.प्र. सिविल सेवा नियम 1966 के तहत दंडनीय है। जेडी ने नोटिस जारी कर 7 दिवस में जवाब मांगा है। प्रतिवाद संतोषजनक न होने अथवा नियत समय-सीमा में प्राप्त न होने पर शिक्षक के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाऐगी।
पहले भी हो चुकी सीएम हेल्प लाइन में शिकायत
बताया गया कि शिक्षक रामकृष्ण गुप्ता इसके पहले ही विवादों में आ चुके हैं। 2023 में स्कूल के छात्रों द्वारा कोचिंग में पढ़ने का दबाव बनाने संबंधी मामले में सीएम हेल्प लाइन में भी शिकायतें की गई थी। शिकायत में कहा गया था कि शिक्षक स्वयं की कोचिंग चलाते हैं,और खुद की कोचिंग में पढ़ने का दबाव बनाते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।