सतना जिले के रामपुर बघेलान क्षेत्र में महान ट्रांसमिशन लिमिटेड कंपनी पर किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा और खड़ी फसल नष्ट करने के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से शिकायत कर जान-माल की सुरक्षा और न्याय की मांग की है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
रामपुर बघेलान क्षेत्र के ग्राम चोरहटा की आराजी नंबर 1434 व 1436 पर महान ट्रांसमिशन लिमिटेड कंपनी के सरहंगो के द्वारा किसानों की खेती की जमीनों पर जबरन जेसीबी चला कर कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से शिकायत करते हुए कंपनी के सरहंगो से अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
गुरुवार को ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम चोरहटा हल्का पटवारी 65 में 100 वर्ष पूर्व से यहां बस्ती बनी थी, सभी लोगों के खसरा कालम नंबर 12 पर दर्ज है और कब्जा भी है। आए दिन महान ट्रांसमिशन नामक कंपनी के गुर्गों द्वारा यहां आकर जबरन डरा धमका कर जेसीबी चला कर लोगों की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
जबरन कब्जे का आरोप
लोगों की जमीनों पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। कंपनी द्वारा पोषित गुर्गों पर पुलिस का रौब भी नहीं है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मनमानी एवं जबरदस्ती करते हुए कंपनी के सरहंगो को संरक्षण दे रहा है। जबरन पटवारी को बुलाकर जेसीबी लगाकर खड़ी फसल नष्ट करते हुए सीमांकन का कार्य किया जा रहा है, जबकि शासन के अनुसार अनुसूचित जाति के लोगों का अगर 30 वर्ष से लगातार कब्जा है तो वहां उस जमीन का मालिकाना हक दिया जाना चाहिए।
स्वास्थ्य पर पड़ रहा विपरीत असर
ग्रामीणों ने कलेक्टर से गुहार लगते हुए कहा कि पर सभी नियम कानून को दरकिनार करते हुए सारे काम कंपनी के पक्ष में किया जा रहा, इस पर तत्काल रोक लगाया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि यहां आस-पास काफी बस्ती भी है इस कंपनी के रेडियेशन व प्रदूषण से बच्चो युवा बुजुर्गों महिलाओं के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से कंपनी को गांव से बाहर स्थापित किए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वाले लोगों में तीरथ साकेत, सुग्रीव साकेत, कंछेदी आदिवासी, रामबाई साकेत, बिहारी साकेत, पार्वती साकेत, दशरथ साकेत, छकौड़ी लाल सकेत, भैया लाल, राजू बारी ,कैलाश बारी, रामकृष्ण साकेत, सुरेश प्रसाद साकेत, धर्मेंद्र सकेत, कुंती साकेत, रामखेलावन सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।