वैलेंटाइन डे मनाने बांधवगढ़ से मैहर पहुंचा हाथी का जोड़ा। बांधवगढ़ से भागकर मैहर पहुंचे हाथी जोड़े ने रात भर वन अमले को छकाया, खेतों में नुकसान, ग्रामीणों में दहशत।
सतना जिले के रामपुर बघेलान क्षेत्र में महान ट्रांसमिशन लिमिटेड कंपनी पर किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा और खड़ी फसल नष्ट करने के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से शिकायत कर जान-माल की सुरक्षा और न्याय की मांग की है।
सतना और मैहर जिले के गांवों में बंदरों, जंगली सुअर और नीलगायों के आतंक से किसान परेशान हैं। वन विभाग जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है, पंचायतों के पास संसाधन नहीं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को हस्ताक्षर अभियान के जरिए गुहार लगाने की ठानी।
सावन की बारिश ने सतना सहित आस-पास के इलाकों में सब्जियों की कीमतों को बेकाबू कर दिया है। टमाटर 50 रुपये किलो, मिर्च 100 रुपये किलो और धनिया 100 रुपये किलो तक पहुंच गया है। बारिश, खराब फसलें, बिचौलियों की मुनाफाखोरी और कमजोर सप्लाई चेन इस महंगाई के प्रमुख कारण हैं।
सतना में आयोजित भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक बैठक में वन्य प्राणियों और आवारा पशुओं से फसल को हो रहे नुकसान को लेकर चिंता जताई गई। प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह और जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत पाठक की उपस्थिति में किसानों ने सरकार से फसल बीमा में वन्य प्राणियों द्वारा नुकसान को शामिल करने और गौशालाओं की स्थापना जैसे ठोस कदमों की मांग की।
सतना जिले के देवरा, सरिसताल, करही और आसपास के गांवों में जंगली सुअरों और नीलगायों के झुंडों ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया है। खेतों में रात-दिन उत्पात मचा रहे इन वन्य प्राणियों पर कार्रवाई की कोई व्यवस्था नहीं है। किसान मुआवजे और सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन प्रशासन और वन विभाग जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।


















