सतना जिले के मझगवां विकासखंड के गढ़ीघाट गांव में 2013 में स्वीकृत प्राथमिक विद्यालय को अब तक भवन नहीं मिल सका। आदिवासी छात्र महुआ के पेड़ और अब टिन शेड में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। आदिवासी कल्याण के सरकारी दावे एक बार फिर बेनकाब।

सतना, स्टार समाचार वेब
आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे सरकारी प्रयास आदिवासी बाहुल्य मझगवां क्षेत्र तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसकी एक बानगी देखनी हो तो मझगवां विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़ीघाट पहुंचिए जहां वर्ष 2013 में स्वीकृत हुए एक प्राथमिक विद्यालय को विद्यालय भवन तक नहीं नसीब हो सका है। तराई के बियावान जंगल के बीच दुर्गम इलाकों में शुमार गढ़ीघाट गांव के भवन विहीन विद्यालय में मौजूदा समय पर 25 से अधिक आदिवासी छात्र अध्ययनरत हैं जो शिक्षा हासिल करने की इच्छाशक्ति के साथ संसाधनहीन विद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि गांव तक पहुंचने के लिए भी न ही कोई पक्की सड़क है और न ही पेयजल व सुलभ शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं है।
11 साल तक महुआ के पेड़ के नीचे संचालित हुआ था विद्यालय
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से वर्ष 2013 में विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने प्रयास कर गढ़ीघाट में प्राथमिक पाठशाला को स्वीकृत कराया था। विधायक गहरवार के प्रयासों से पाठशाला खुली और आदिवासी छात्रों को शिक्षा की रोशनी नजर आई जिसके चलते शुरूआती दौर में महुआ के पेड़ के नीचे संचालित होने वाली कक्षाओं में ही वे अध्ययन करने लगे। इधर पाठशला खुलने के बाद शिक्षा विभाग में कागजी घोड़े दौड़ते रहे मगर गढ़ीघाट विद्यालय को भवन नसीब नहीं हुआ। इस विद्यालय में प्राथमिक शिक्षा हासिल करने वाले कई छात्र अब कालेज जाने की तैयारी कर रहे हैं बावजूद इसके विद्यालय भवन नहीं बन सका है। पेड़ के नीचे शिक्षा प्राप्त कर रहे आदिवासी छात्रों को विगत वर्ष थोड़ी राहत तब मिली तकरीबन एक वर्ष पूर्व ही प्रधानाध्यापिका के पद पर आई भावना बुंदेला ने पहल करते हुए स्व-व्यय कर टीन शेड व बांउड्री वाल का निर्माण करा दिया। लिहाजा अब कम से कम बच्चों की धूप, पानी व आंधी-तूफान से सुरक्षा तो मिल जाती है। साथ ही बच्चों में पढ़ाई के लिए एक उत्साह भी बढ़ रहा है।
शाला भवन का निर्माण गौड़ खनिज मद से जल्द ही शुरू होगा। डीएमएफ मद से चित्रकूट विधानसभा के शाला भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ 60 लाख रुपए कि राशि स्वीकृत हो चुकी है जिसमे प्रत्येक भवन विहीन शाला को 10 लाख रुपए की राशि भवन निर्माण के लिए प्राप्त होगी।
सुरेंद्र सिंह गहरवार , विधायक चित्रकूट
आदिवासी हित का ढोल पीटने वाली सरकार की आदिवासी कल्याण के मामले में कथनी और करनी का अंतर साफ दिख रहा है। भाजपा सरकार की आदिवासी विरोधी नीति आज चित्रकूट में साफ दिखाई दे रही है। आदिवासी समाज के कल्याण के दावों के बीच एक दशक से अधिक समय से विद्यालय भवन का इंतजार बताता है कि सरकार उनके साथ छल्ल कर रही है।
नीलांशु चतुर्वेदी, पूर्व विधायक, चित्रकूट


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।