सतना की वंशिका पाण्डेय ने मात्र 1 मिनट 41 सेकंड के सोशल मीडिया वीडियो से राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सम्मान हासिल किया। ऊर्जा बचत, शिक्षा और तकनीक के मेल से उन्होंने देशभर के 2000 कंटेंट क्रिएटर्स के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
यहां की बेटी वंशिका पाण्डेय ने सोशल मीडिया के जरिये वह पहचान हासिल कर ली, जिसकी उम्मीद बड़े-बड़े शहरों के कंटेंट क्रिएटर भी करते हैं। महज एक मिनट 41 सेकंड के वीडियो ने वंशिका को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सम्मान दिलाया है। यह पुरस्कार उन्हें एनर्जी कंजर्वेशन प्रोफेशनल्स एवं इन्फ्लुएंसर्स श्रेणी में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर/कंटेंट क्रिएटर सेक्टर के तहत मेरिट सर्टिफिकेट के रूप में प्रदान किया गया। यह सम्मान 14 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में सौंपा गया।
शिक्षा और पहचान की यात्रा
सतना में हायर सेकेंडरी तक पढ़ाई करने के बाद वंशिका ने पुणे के एमआईटीएस अभियांत्रिकी महाविद्यालय से स्नातक किया। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने शिक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से जुड़े वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट करने शुरू किए। यही कंटेंट आगे चलकर उनकी पहचान बन गया और उन्हें इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर स्थापित कर दिया। वंशिका के पिता संजय पाण्डेय सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं, जबकि माता राखी पाण्डेय गृहणी हैं। इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद वंशिका इस समय जेपी मॉर्गन में सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में कार्यरत हैं।
2000 कंटेंट क्रिएटर्स में चयन
वंशिका का इंस्टाग्राम पेज कोडकूकशैंक के नाम से चलता है, जिसके तीन लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। शिक्षा आधारित सामग्री के कारण उन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कंटेंट क्रिएटर श्रेणी में नामित किया। उन्हें ऐसा वीडियो बनाने को कहा गया जो सेव एनर्जी और ऊर्जा संरक्षण को कहानी के रूप में प्रस्तुत करे। वंशिका ने एक मिनट 41 सेकंड का वीडियो बनाकर दिखाया। अगर बिजली खत्म हो गई तो भविष्य कैसा होगा। वीडियो के अंत में यह संदेश दिया गया कि यह सपना भी सच हो सकता है। यह वीडियो देशभर से भेजे गए करीब 2000 वीडियोज में से चयनित किया गया।
इन्फ्लुएंसर्स को पहली बार मंच
वर्ष 2025 में पहली बार नेशनल एनर्जी कंजर्वेशन अवॉर्ड (एनईसीए) में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेणी जोड़ी गई। इसका उद्देश्य उन युवाओं को पहचान देना है जो डिजिटल माध्यम से ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और सतत् जीवनशैली को बढ़ावा दे रहे हैं। वंशिका का यह योगदान न केवल सतना और मध्यप्रदेश का मान बढ़ाने वाला है, बल्कि यह भी साबित करता है कि तकनीक, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के मेल से प्रभावशाली बदलाव संभव है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।