सतना जिले के जसो क्षेत्र में जंगल की गुफा से युवक का शव बरामद हुआ। सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या और हादसे दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
घर से पान बरेज के लिए लकड़ी लेने जंगल गए युवक की लाश दो दिन बाद गुफा के अंदर पड़ी मिली। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। जिस गुफा में युवक की लाश मिली उसके ऊपर पत्थर की पटिया रखी हुई मिली। शनिवार को एफएसएल अधिकारी घटना स्थल की जांच करने पहुुंचे। मृतक की मौत हादसा है या फिर उसकी हत्या की गई है, इसकी जांच की जा रही है। मौत की सही वजह जानने के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
पांच किमी पैदल चली पुलिस
लापता युवक की बियावान जंगल में गुफा के अंदर लाश मिलने की सूचना पर शनिवार को जसो थाना पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हुई। पांच किमी के दुर्गम पैदल यात्रा कर पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने बताया कि गुफा के ऊपरी हिस्से में पटिया रखी हुई थी। शव को गुफा से बाहर निकाला गया। शव को गुफा से बाहर निकाल कर पीएम के लिए मरचुरी भेजा गया।
पीएम रिपोर्ट का इंतजार
शनिवार को फोरेसिंक अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने एफएसएल टीम एवं जसो थाना प्रभारी बृजभान सिंह के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रारम्भिक जांच में एफएसएल टीम ने पाया कि मृतक के सिर सहित शरीर के अन्य जगहों पर चोट के गंभीर निशान हैं। चोट कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। जसो थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक का शव जिस गुफा में मिला है उसका प्रवेश द्वार बेहद संकरा है। एक तरफ यह तर्क दिया जा रहा है कि जंगली वन्य प्राणियों से बचाव के लिए मृतक ने गुफा में पनाह लिया और इसी दौरान ऊपर से पत्थर गिरने के कारण उसे चोट आई। बहरहाल पुलिस के द्वारा मृतक की मौत की वजह जानने के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
बरेज के लिए लकड़ी लेने गया था जंगल
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जसो थानान्तर्गत देवरी निवासी धनीराज भूमिया 40 वर्ष गुरूवार को पान बरेज के लिए लकड़ी लेने के लिए गांव से लगे जंगल गया लेकिन देर शाम तक वह लौटकर नहीं आया। तब चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता न चला, बावजूद इसके परिजन गांव से लगे परसमनिया पठार के अर्जुन खोह जंगल में तलाश जारी रखी। शुक्रवार की देर शाम अर्जुन खोह के जंगल में एक पुरानी गुफा के अंदर धनीराम मृत अवस्था में पड़ा मिला जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश को 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वैश्विक मंच पर एआईएम कांग्रेस-2026 में प्रदेश की निवेश क्षमता, नीतियों और भावी संभावनाओं की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सरकार के साथ बनी सहमति के बाद मध्यप्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का धरना समाप्त हो गया है। स्टाइपेंड में 50% की बढ़ोतरी के साथ ₹21,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।