Description SBI ने 2 साल से 3 साल तक की FD और स्पेशल स्कीम 'अमृत वृष्टि' पर ब्याज दरों में 5 bps की कटौती की है, जो 15 दिसंबर 2025 से प्रभावी होगी। जानें सामान्य और सीनियर सिटीजन के लिए नई दरें।

बिजनेस डेस्क. स्टार समाचार वेब
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी कुछ फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजनाओं और लेंडिंग रेट्स में बदलाव की घोषणा की है। बैंक की नई ब्याज दरें 15 दिसंबर 2025 से लागू होंगी, जिसका सीधा असर आम ग्राहकों, वरिष्ठ और सुपर सीनियर सिटीजन्स की बचत पर पड़ेगा।
SBI ने 2 साल से कम और 3 साल से कम अवधि वाली FD पर ब्याज दरों में 5 बेसिस प्वाइंट (bps) की कटौती की है।
आम ग्राहक: इस अवधि की FD पर अब 6.45% की जगह 6.40% ब्याज मिलेगा।
सीनियर सिटीजन्स: उनके लिए यह दर 6.95% से घटाकर 6.90% कर दी गई है।
स्थिर दरें:
7 दिन से 1 वर्ष से कम की अवधि वाली FD पर दरें अपरिवर्तित रखी गई हैं (जैसे 7-45 दिन पर आम जनता: 3.05%, वरिष्ठ नागरिक: 3.55%)।
1 वर्ष से 2 साल तक की अवधि पर भी दरें स्थिर हैं (आम जनता: 6.25%, वरिष्ठ नागरिक: 6.75%)।
3 से 5 साल तक (आम जनता: 6.30%, वरिष्ठ नागरिक: 6.80%) और 5 से 10 साल तक (आम जनता: 6.05%, वरिष्ठ नागरिक: 7.05%) की लंबी अवधि की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
SBI की लोकप्रिय 444 दिन की स्पेशल FD स्कीम 'अमृत वृष्टि' पर भी ब्याज दरें घटाई गई हैं:
| श्रेणी | मौजूदा दर | नई दर (15 दिसंबर से) |
| सामान्य ग्राहक | 6.60% | 6.45% |
| सीनियर सिटीजन्स | 7.10% | 6.95% |
| सुपर सीनियर सिटीजन्स | 7.20% | 7.05% |
SBI के अनुसार, सुपर सीनियर सिटीजन्स (80 वर्ष या उससे अधिक आयु) को सीनियर सिटीजन्स की ब्याज दर पर अतिरिक्त 10 बेसिस प्वाइंट का लाभ दिया जाएगा। हालांकि, यह अतिरिक्त लाभ रिकरिंग डिपॉजिट, टैक्स सेविंग FD, MODS और नॉन-कॉलेबल टर्म डिपॉजिट जैसी कुछ खास योजनाओं पर लागू नहीं होगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय शेयर बाजार के लिए विदेशों से रेड सिग्नल मिल रहे थे और जिसका डर था वही हुआ। आज खुलते के साथ ही शेयर मार्केट औंधे मुंह गिर गया। इस बड़ी गिरावट के बीच पावर ग्रिड, टाटा स्टील, मारुति, एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट्स और टाइटन जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर बिखरे हुए दिखाई दिए।
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बिहार में 50,000 से 60,000 करोड़ रुपये के बड़े निवेश का एलान किया है। भागलपुर के पीरपैंती में पावर प्रोजेक्ट और सारण में आई हॉस्पिटल का उद्घाटन। पढ़ें पूरी खबर।
दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम आज एक बार फिर एक रुपए प्रति किलो बढ़ा दिए गए। इससे पहले गैस कंपनियों ने शुक्रवार को सीएनजी की कीमतें दो रुपए प्रति किलो बढ़ा दी थी। पिछले तीन दिन में सीएनजी तीन रुपए महंगी हुई है।
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों के लिए नियमों में बदलाव किया है। सरकार ने पेट्रोल एक्सपोर्ट पर तीन रुपए प्रति लीटर का विंडफॉल टैक्स लगा दिया है। इसके साथ ही डीजल और जेट फ्यूल पर टैक्स घटाया है।
अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (SEC) ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ चल रहे मुकदमे के निपटारे पर सहमति दी है।
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिर कारोबारी दिन शुक्रवार की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। इससे पहले मार्केट में गुरुवार के कारोबारी दिन जोरदार तेजी देखने को मिली थी।
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर बाजार में राहत की किरण नजर आ रही है। बीते कुछ दिनों से बिकवाली का दबाव झेल रहे बाजार के प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर कारोबर करते दिख रहे हैं। हालांकि, शुरुआती कारोबार में बढ़त के बाद बेंचमार्क सूचकांकों पर बिकवाली का जोर दिखा।
देश में आज से दूध महंगा हो गया है। देर शाम दिग्गज कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने एक के बाद एक अपनी पैकेज्ड मिल्क की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था और गुरुवार को महंगाई का झटका देश की जनता को लगा है।
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत को लेकर छाई अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा है। विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली के दबाव के कारण इक्विटी बाजारों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में भारी दबाव दिखा।
बीते रविवार को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी और 24 घंटे के भीतर ही अपनी इस अपील को दोहराया भी था। अब सरकार ने गोल्ड को लेकर एक बड़ा फैसला ले लिया है।