सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग (ECI) की संस्थागत कमियों की जांच के लिए पूर्व जस्टिस की अध्यक्षता में एक्सपर्ट कमेटी बनाने और नफरती भाषणों पर रोक लगाने की मांग को लेकर PIL दाखिल की गई है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के काम करने के तरीके में संस्थागत कमियों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। वकील विशाल तिवारी द्वारा दाखिल इस याचिका में अदालत से एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति का गठन करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता का सुझाव है कि इस समिति की अध्यक्षता देश के किसी पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) या सुप्रीम कोर्ट के किसी पूर्व न्यायाधीश द्वारा की जानी चाहिए।
इस याचिका में चुनाव आयोग को कड़े निर्देश देने की भी मांग की गई है ताकि चुनाव प्रचार के दौरान धार्मिक टैग, धार्मिक प्रतीकों, सांप्रदायिक अपीलों, सांप्रदायिक पहचान या हेट स्पीच का इस्तेमाल पूरी तरह से रोका जा सके। याचिकाकर्ता ने स्पष्ट किया है कि इस कदम का उद्देश्य किसी राजनीतिक दल के खिलाफ फैसला दिलाना या किसी चुनाव परिणाम को चुनौती देना नहीं है, बल्कि गैर-दलीय दृष्टिकोण से भविष्य के लिए ठोस चुनावी सुधार सुनिश्चित करना है।
यह याचिका 'द इंडियन एक्सप्रेस' में प्रकाशित 23 सितंबर की एक खोजी रिपोर्ट पर आधारित है। रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा लिए गए एकतरफा फैसलों पर 10 महीनों के भीतर कम से कम 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज कराई थीं। ये आपत्तियां मुख्य रूप से वैधानिक फॉर्म 6 में बिना अनुमति बदलाव, चुनावी डेटाबेस के केंद्रीकरण, पश्चिम बंगाल में बिना स्वीकृति अपीलें दाखिल करने और कार्य आवंटन से जुड़े आदेशों से संबंधित थीं। हालांकि, ECI ने इन आपत्तियों को नियमित सुझाव बताकर खारिज कर दिया, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि फॉर्म 6 में बदलाव की अनुमति किसने दी थी।
याचिका में पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और आयोग के हलफनामे से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों का हवाला भी दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वोटर लिस्ट से बाहर किए गए लोगों की लगभग 38.20 लाख अपीलों में से सिर्फ 1.02 लाख का ही निपटारा हो सका था, जिसके लिए अपीलीय न्यायाधिकरणों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई थी। इसके अलावा, महाराष्ट्र की मसौदा मतदाता सूची में जन्म-वर्ष दर्ज करने की डिफॉल्ट तकनीकी गड़बड़ी के कारण 2.70 लाख से अधिक मतदाताओं की उम्र 101 से 150 वर्ष के बीच दर्ज हो गई थी।
चुनाव आयोग के कामकाज में सामने आई इन गंभीर विसंगतियों को ध्यान में रखते हुए, याचिका में एक बहुविषयक विशेषज्ञ समिति से जांच कराने पर जोर दिया गया है। याचिका के अनुसार, इस प्रस्तावित कमेटी में संवैधानिक कानून, चुनाव प्रशासन, सांख्यिकी (Statistcs), प्रौद्योगिकी (Technology), साइबर सुरक्षा और डेटा संरक्षण क्षेत्र के प्रमुख विशेषज्ञों को शामिल किया जाना चाहिए ताकि संस्थागत निष्पक्षता बनी रहे।
भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता वाली संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति वित्त वर्ष 2026-27 में क्रिप्टोकरेंसी, बैंकिंग, महंगाई, एआई और टैक्स सुधारों समेत 46 अहम मुद्दों की समीक्षा करेगी।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पीएमएलए के तहत बनीत सिंह तलवार को नशीले पदार्थों की तस्करी और आतंकवाद की फंडिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की रिमांड पर भेजा है।
जल निकायों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला। शीर्ष अदालत ने सभी राज्यों को आर्द्रभूमियों की जमीनी जांच कर सीमाएं तय करने के लिए 4 महीने का समय दिया और कहा कि पानी जीवन के अधिकार से जुड़ा है।
नई दिल्ली में 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस रैली को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सिख विरोधी दंगों का हवाला देते हुए राहुल गांधी पर हमला बोला, वहीं व्यापारी संगठन सीटीआई ने त्यौहारों का हवाला देकर रैली स्थगित करने की मांग की।
नई दिल्ली में आयोजित GRP प्रमुखों के 8वें ऑल इंडिया सम्मेलन में ट्रेनों पर पथराव रोकने, 'पिंक गश्त', प्रोजेक्ट दिशा और रेल मदद ऐप के विस्तार जैसे प्रमुख सुरक्षा उपायों पर चर्चा हुई।
सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग (ECI) की संस्थागत कमियों की जांच के लिए पूर्व जस्टिस की अध्यक्षता में एक्सपर्ट कमेटी बनाने और नफरती भाषणों पर रोक लगाने की मांग को लेकर PIL दाखिल की गई है।
ITBP के DG शत्रुजीत कपूर ने अरुणाचल प्रदेश के असाफिला और माजा क्षेत्र में भारत-चीन सैनिकों के बीच जारी तनाव को स्वीकार किया। जानें ITBP की ड्रोन योजना, अंडरग्राउंड शेल्टर और कांग्रेस का रिएक्शन।
नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की उज्जैन में पैरोल के दौरान तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद आश्रम में डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली, मुंबई सहित कई ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों रुपये का हवाला नेटवर्क और अवैध ह्यूमन एग डोनेशन रैकेट उजागर किया है।
बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं, संदिग्ध मुलाकातों और कांग्रेस के नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा और ओबामा की किताब का जिक्र कर कांग्रेस से जवाब मांगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह