सीहोर के पचामा गांव स्थित रुद्रांश डेयरी पर खाद्य विभाग ने दूसरी बार छापा मारकर 25 क्विंटल संदिग्ध एनालॉग पनीर जब्त किया।

मिलावटखोरों पर शिकंजा
संदिग्ध पनीर निर्माताओं पर छापा मार कार्रवाई
सीहोर। स्टार समाचार वेब
सीहोर के पचामा गांव में स्थित रुद्रांश डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की गई लगातार कार्रवाई ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कस दिया है। संभागीय उड़नदस्ता भोपाल और सीहोर की संयुक्त टीम ने फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई करते हुए करीब 25 क्विंटल संदिग्ध एनालॉग पनीर जब्त कर उसे सील कर दिया है। खास बात यह है कि महज एक सप्ताह के भीतर इसी फैक्ट्री पर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे स्थानीय स्तर पर खाद्य सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
खाद्य आयुक्त को सीहोर क्षेत्र में नकली या एनालॉग पनीर के अवैध निर्माण की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उड़नदस्ता प्रभारी पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने रुद्रांश फैक्ट्री का औचक निरीक्षण किया। देर रात तक चली इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने उत्पादन और भंडारण से जुड़े तमाम दस्तावेजों और परिसरों की बारीकी से जांच की तथा संदिग्ध पनीर के नमूने एकत्र किए।
जांच के दौरान टीम को फैक्ट्री परिसर में पनीर के साथ-साथ नमक और शक्कर भी भारी मात्रा में मिले। अधिकारियों ने मौके पर तैयार किए गए पनीर को एनालॉग (नकली) होने की आशंका जताई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि राज्य खाद्य प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। फिलहाल टीम ने लगभग 25 क्विंटल संदिग्ध पनीर को जब्त कर सील कर दिया है और नियमानुसार सैंपल लैब में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
रुद्रांश फैक्ट्री पर इससे पहले भी प्रशासन का डंडा चल चुका है। मात्र एक सप्ताह पहले इसी इकाई से 2 क्विंटल से अधिक संदिग्ध एनालॉग पनीर जब्त किया गया था। इतनी जल्दी दोबारा भारी मात्रा में संदिग्ध माल मिलने से प्रशासनिक निगरानी तंत्र कटघरे में आ गया है। सवाल यह उठ रहा है कि पहली कार्रवाई के बाद भी इस फैक्ट्री में अवैध उत्पादन का सिलसिला आखिर कैसे जारी रहा?
सीहोर जिले में दो दर्जन से अधिक पनीर फैक्ट्रियों के संचालित होने की जानकारी सामने आ रही है। इसके बावजूद केवल एक ही यूनिट पर बार-बार कार्रवाई होना और अन्य इकाइयों पर सुस्ती बरतना चर्चा का विषय बना हुआ है। जब इस बारे में अधिकारियों से सवाल किया गया, तो उनका कहना था कि जिले भर में लगातार निरीक्षण और सैंपलिंग का अभियान चलाया जा रहा है।
फैक्ट्री संचालक नीलेश राठौर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके पास पहले एनालॉग पनीर का वैध लाइसेंस था, जिसे 12 अगस्त के बाद पूरी तरह बंद कर दिया गया है। उनके मुताबिक, पहले का बचा हुआ स्टॉक कोल्ड स्टोरेज में रखा था और वर्तमान में केवल लो-फैट व मीडियम-फैट पनीर बनाया जा रहा है। वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एडलीन पन्ना और उड़नदस्ता प्रभारी पंकज श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि शुद्धम, हंबल काउ और पवनश्री फूड्स सहित कई अन्य संस्थानों से भी नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। लैब रिपोर्ट आने के बाद नियमों के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नौ साल पहले ट्रकों की आवाजाही पर नजर रखने और टैक्स चोरी रोकने के मकसद से शुरू किया गया ई-वे बिल अब सब्सिडी वाले खाद की कालाबाजारी पकड़ने में सबसे बड़ा डिजिटल हथियार साबित हुआ है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक पीजी डॉक्टर ने अपनी साथी महिला डॉक्टर और उनके भाई पर एयरगन से फायरिंग कर दी।
मध्य प्रदेश के इंदौर-उज्जैन बायपास पर चलती लग्जरी बस में टायर फटने से भीषण आग लग गई। यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, किसी के हताहत होने की खबर नहीं।
मध्य प्रदेश में फायर सेफ्टी और नगर निगम की अनुमति के बिना निजी अस्पतालों के पंजीयन पर हाईकोर्ट सख्त। लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन की जनहित याचिकाओं पर सुनवाई, सरकार से मांगी गई ताजा स्टेटस रिपोर्ट।
ग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में एक अनोखा मामला सामने आया जहां रूप सिंह बघेल बीपीएल राशन कार्ड के एवज में 3500 रुपये की रिश्वत मांगे जाने से परेशान होकर नोटों की माला पहनकर अधिकारियों के सामने पहुंच गया।
भोपाल रियासत के नवाब हमीदुल्ला खां और उनके वारिसों की संपत्तियों की पहचान तेज। भोपाल में 5000 करोड़ की जमीन और 95 करोड़ की 'रियाज मंजिल' पर कार्रवाई शुरू, 12 जिलों की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी गई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश में युवाओं के सपनों को नए अवसरों और संभावनाओं से जोड़ा जा रहा है। राजधानी भोपाल में आयोजित सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं।
मध्यप्रदेश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सिवनी शहर से तीन किमी दूर छिंदवाड़ा-सिवनी नेशनल हाईवे में बम्होड़ी पेट्रोल पंप के पास भोपाल से बालाघाट जा रही यात्रियों से भरी सूत्र सेवा बस 6 आज तड़के सड़क में गड्ढे और ढलान के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से 'प्रोजेक्ट चीता' के तहत बड़ी खुशखबरी! मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है।
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये पंजीयन प्रक्रिया जारी है। अभी तक 3 लाख 5 हजार 82 किसानों ने पंजीयन कराया है। किसान 10 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकते हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से आह्वान किया है कि निर्धारित समय में पंजीयन करा लें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो।