सतना में स्वास्थ्य योजनाओं की कमजोर प्रगति पर सीएमएचओ के निर्देश पर आठ आशाओं को शोकाज और सात सेक्टर सुपरवाइजरों को चेतावनी पत्र जारी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में प्रगति लाने रोजाना मंथन किया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला के निर्देश पर शुक्रवार को शहरी क्षेत्र के वार्ड सेक्टर सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित की गई जिन्हे चेतावनी जारी की गई थी। वहीं शहरी क्षेत्र की 8 आशाओं को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। यह समीक्षा बैठक और शोकाज नोटिस पांच फरवरी को कलेक्टर द्वारा ली गई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के बाद जारी की गई है जिसमे बताया गया था कि अनमोल पोर्टल की समीक्षा बैठक में शहरी क्षेत्र में गर्भवती महिला पंजीयन 69 प्रतिशत, हाई रिस्क गर्भवती महिला 8 प्रतिशत, चिन्हांकन की स्थिति प्रबंधन 19 प्रतिशत एवं टीकाकरण कि स्थिति संतोषजनक नहीं मिली थी। इस प्रगति पर वार्ड के 7 सेक्टर सुपरवाइजरों को चेतावनी जारी की गई थी।
इन बिंदुओं पर की गई समीक्षा
अनमोल पोर्टल की समीक्षा में पंजीयन की स्थिति, डेटा एंट्री की प्रगति, लंबित प्रकरणों का निराकरण तथा त्रुटि सुधार एवं नियमित अपडेट पर विशेष जोर दिया गया। संस्थागत एवं होम डिलीवरी की समय पर इंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 17 फरवरी से शुरू हो रहे दस्तक अभियान की तैयारी, माइक्रोप्लान, लक्षित परिवारों की सूची, दवा एवं सामग्री की उपलब्धता तथा घर-घर भ्रमण की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
नियमित मॉनिटरिंग करेंगे सेक्टर सुपरवाइजर
शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में संचालित समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक अध्यक्ष जिला कार्यक्रम प्रबंधक राकेश कर्स द्वारा की गई। बैठक में कहा गया कि 14 फरवरी शनिवार को सभी सेक्टर सुपरवाइजर अपने-अपने सेक्टर में एएनएम एवं आशा कार्यकर्तार्ओंं की बैठक आयोजित कर उपरोक्त एजेंडा बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा एवं कार्ययोजना सुनिश्चित करेंगे। अध्यक्ष द्वारा सभी सुपरवाइजरों को निर्देशित किया गया कि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। इस दौरान बैठक में शहरी क्षेत्र के सभी सेक्टर सुपरवाइजर उपस्थित रहे, जिनमें प्रकाश त्रिपाठी, बृजेश सिंह, शिवनारायण जायसवाल, सुनीता प्रजापति, मीरा त्रिपाठी, रामकुमार कुशवाहा, पुष्पेन्द्र कुमार उरमलिया शामिल रहे।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में बरती जा रही लापरवाही
बच्चो के टीकाकरण में सहयोग एवं मोबिलाईजेशन न करने एवं गर्भवती महिलाओं को प्रत्येक महीने के 9 एवं 25 को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान हेतु नजदीकी स्वास्थ्य संस्था में लापरवाही बरतने वाली शहरी क्षेत्र की 8 आशाओं को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। इसमें वार्ड कमांक 3 की संगीता पाण्डेय, वार्ड 2 की उषा दुबे, वार्ड 1 की इन्द्रा पाण्डेय, वार्ड 41 की सबीना बी., वार्ड 39 की संगीता सिंह, वार्ड 19 सविता भुजवा, वार्ड 11 की रोशनी पयासी, वार्ड क्रमांक 13 की सीमा शुक्ला शामिल हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।