सीधी के रामपुर नैकिन में आंगनबाड़ी केंद्र के पास लगी आग में अफरा-तफरी मच गई, कार्यकर्ता ने सात बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
जिले के रामपुर नैकिन थानांतर्गत शिकारगंज स्थित आंगनवाड़ी केंद्र के पास मंगलवार को आग लग गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का आलम फैल गया, इस हादसे में केंद्र में मौजूद सात बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की है। हादसे के समय आंगनवाड़ी केंद्र में सात छोटे बच्चे और कार्यकर्ता उर्मिला द्विवेदी मौजूद थीं उसी वक्त अचानक परिसर में आग लग गई। आग की गंभीरता को देखते हुए, कार्यकर्ता उर्मिला द्विवेदी ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और उनके घरों तक पहुंचाया। आग तेजी से फैली और कुछ ही देर में भवन के तीनों ओर लपटें उठने लगीं। आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था और लपटें जंगल की ओर बढ़ने लगी थीं।
इस घटना की सूचना जब फायर ब्रिगेड को दी गई तो मौके पर फायर बिग्रेड- सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद फायर टीम के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।
डायल 112 और 108 की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। ग्रामीणों के सहयोग से लगातार प्रयास जारी रहे, लेकिन डेढ़ घंटे से अधिक समय तक आग पूरी तरह से काबू में नहीं आई।
इनका कहना है
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड सहित सभी आवश्यक सेवाओं को मौके पर भेजा गया था। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
सुधांशु तिवारी, टीआई, रामपुर नैकिन


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। शासन स्तर पर मिल रही लगातार शिकायतों और कामकाज की समीक्षा के बाद, सरकार 10 से अधिक जिलों के कलेक्टरों को बदलने की तैयारी कर रही है।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।