रीवा जिले में नए पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपराध पर नकेल कसने की शुरुआत कर दी है। गुंडा-बदमाशों की निगरानी, बैंकों व सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण और थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए। चोरहटा व समान थाने का औचक निरीक्षण भी किया गया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
नवागत पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान के कार्यभार ग्रहण करने के 48 घंटे के भीतर ही जिले की पुलिस कार्यप्रणाली में व्यापक बदलाव देखा जा रहा है। थाना प्रभारियों ने गुंडा बदमाशों की निगरानी शुरू कर दी है। इसके साथ ही बैंक एवं सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। यह पहल जिले में बढ़ते अपराध को नियंत्रित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
उल्लेखनीय है कि एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने शनिवार को जिले की कमान को अपने हाथ में लिया है। इसके अगले ही दिन यानी रविवार को उन्होंने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई। जिसमें अपराध को कम करने और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति बनाने पर जोर दिया था। साथ ही कड़े शब्दों में कहा था कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं की जायेगी। इसके अलावा कई निर्देश जारी किये थे। जिसका असर सोमवार से ही दिखने लगा है। शहर के थानों से इसकी शुरुआत हो चुकी है। बताया गया है कि शहर के विश्वविद्यालय, समान, कोतवाली और बिछिया थाना में गुंडा परेड का आयोजन किया गया है। इस दौरान क्षेत्र के निगरानी शुदा बदमाशों को थाना बुलाया गया और उनसे पूछताछ की गई। साथ ही सख्त निर्देश दिया गया कि वे लगातार थाना में पहुंच कर अपनी गतिविधियों की स्वयं जानकारी देंगे। इसके अलावा अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने क्षेत्र के बैंकों का निरीक्षण कर मैनेजर व कर्मचारियों से बातचीत की और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के नजर आने पर पुलिस को सूचना देने को कहा गया।
चोरहटा एवं समान थाना का किया औचक निरीक्षण
इधर रविवार की देर रात पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान चोरहटा और समान थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंच गये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानों की सुरक्षा व्यवस्था और रिकार्ड एवं उपस्थित पुलिस बल की स्थिति का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थानों में साफ-सफाई, रिकॉर्ड मैनेजमेंट और अपराध संबंधी दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने थानों में तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति और उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की। साथ ही कहा कि रात्रि गश्त आवश्यक रूप से करें।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।