सिंगरौली की अमलोरी कोल माइंस में डंपर 100 फीट गहरी खाई में गिरने से ऑपरेटर की मौत हो गई। हादसे ने खदानों में श्रमिक सुरक्षा और कार्यस्थल प्रबंधन को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

हाइलाइट्स:
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलोरी स्थित रिलायंस कोल माइंस में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। खदान में ड्यूटी के दौरान एक होलपैक डंपर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चला रहे आॅपरेटर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे माइंस क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि खदान में नियमित कार्य के दौरान होलपैक वाहन कोयला परिवहन में लगा हुआ था। इसी दौरान वाहन अचानक संतुलन खो बैठा और सीधे गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के साथ चालक भी नीचे चला गया। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान देवेंद्र यादव निवासी बिहार के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही खदान प्रबंधन, सुरक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को खाई से बाहर निकाला गया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बाहर निकालने के लिए भारी मशीनों की मदद ली गई। घटना की जानकारी मिलते ही माइंस में कार्यरत कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में कर्मचारी घटनास्थल के आसपास एकत्र हो गए। हादसे की खबर मृतक के परिजनों तक पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। फिलहाल पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है। घटना ने एक बार फिर खदानों में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जांच में जुटे अधिकारी
घटना की सूचना संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को भी दी गई। प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। वहीं कंपनी प्रबंधन ने कहा है कि सिंगरौली के रिलायंस मुहेर कोल माइंस में हुए हादसे के बाद मृतक आॅपरेटर देवेंद्र यादव के परिजनों को कंपनी प्रबंधन द्वारा मुआवजा देने की घोषणा की गई है। जारी दस्तावेज के अनुसार मृतक के आश्रित परिवार को विभिन्न बीमा एवं सहायता मदों के तहत करीब 80 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता, बच्चों के लिए मासिक सहायता, अंतिम संस्कार राशि तथा परिवार के एक सदस्य को योग्यता अनुसार रोजगार प्रदान किया जाएगा।
एक महीने में चार श्रमिकों की मौत : प्रवीण
रिलायंस सासन परियोजना में कथित तौर पर एक महीने के भीतर चार श्रमिकों की मौत की घटनाओं को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इन घटनाओं के बाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि यदि एक महीने के भीतर लगातार चार मौतें हुई हैं, तो यह सुरक्षा मानकों और कार्यस्थल की व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में लापरवाही की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि किसी स्तर पर जिम्मेदारी तय होती है तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।