अमेरिकी राष्ट्रपति का मिजाज, भारत का पलटवार, जीएसटी के लाभ पर केंद्र की निगरानी और मध्यप्रदेश में शिक्षकों को चौथे वेतनमान की खबर। पढ़ें दिन की सबसे बड़ी और अहम खबरें एक ही जगह।

नमस्कार,
स्टार सुबह. खबरों के सफरनामे में बात अमेरिकी राष्ट्रपति के मिजाज की.. भारत के पलटवार की... जीएसटी के लाभ पर केन्द्र की निगरानी... और मध्यप्रदेश में शिक्षकों को चौथे वेतनमान की.

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर यह आशंका जताई है कि भारत और रूस अब चीन के खेमे में जा चुके हैं। शुक्रवार को अपनी 'ट्रुथ सोशल' पोस्ट में ट्रम्प ने लिखा, "ऐसा लगता है कि हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। विस्तार से पढ़िए...

नई दिल्ली: भारत ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और व्यापार सलाहकार पीटर नवारो के हालिया बयानों को कड़े शब्दों में खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि नवारो की टिप्पणियां न केवल गलत हैं, बल्कि गुमराह करने वाली भी हैं। विस्तार से पढ़िए...

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यह सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है कि जीएसटी दरों में हालिया कटौती का पूरा लाभ आम उपभोक्ताओं तक पहुँचे। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि सरकार इस बात पर कड़ी नजर रखेगी कि उद्योग जगत कीमतों में कमी कर उपभोक्ताओं को लाभ दे रहा है या नहीं। विस्तार से पढ़िए...

भोपाल: लव जिहाद, ड्रग तस्करी, अपहरण और जमीनों पर अवैध कब्जे जैसे गंभीर आरोपों से घिरे कुख्यात बदमाश शारिक मछली पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद अब कानूनी शिकंजा कसना शुरू हो गया है। भोपाल पुलिस अशोका गार्डन थाने में 2016 में दर्ज धारदार हथियार से हमला कर घायल करने के एक पुराने मामले में उसके खिलाफ पूरक चालान पेश करने की तैयारी कर रही है। विस्तार से पढ़िए...

इंदौर. मध्यप्रदेश के सबसे बड़े इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों के काटने से दो बच्चों की मौत ने पूरे देश को हिलाकर दिया है। अपस्ताल प्रबंधन की घोर लापरवाही उजागर होने के बाद जिम्मेदार पर्दा डालने में जुट गए हैं। हालांकि अस्पताल में चूहों की समस्या नई नहीं है। दो नवजात की मौत के कारण अब इसकी खुलकर चर्चा हो रही है। विस्तार से पढ़िए....

इंदौर. इंदौर एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की दिल्ली इंदौर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। लैंडिंग से पहले पायलट को इंजन में तकनीकी खराबी नजर आई थी, जिसके बाद उसने एटीसी को इसकी जानकारी दी और इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इंजन में खराबी की भनक लगते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। विस्तार से पढ़िए...

भोपाल: राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रशासन अकादमी में हुआ। समारोह के दौरान सीएम ने शिक्षकों के लिए बड़ी घोषणा भी की। समारोह में पहली से आठवीं तक के 55 लाख विद्यार्थियों के बैंक खातों में गणवेश की 330 करोड़ की राशि का अंतरण भी किया गया। विस्तार से पढ़िए...
चलते-चलते...
आज का संघर्ष जितना ज्यादा होगा.. कल सफलता भी उतनी ही शानदान मिलेगी

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।
हर सुबह खबरों से अपडेट रहें.. स्टार सुबह का 12 फरवरी का बुलेटिन
स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।
इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।
आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।
देश-दुनिया की प्रमुख खबरें: संसद का बजट सत्र शुरू, बीटिंग द रिट्रीट 2026 संपन्न, मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सहित 14 IPS बदले गए और फास्टैग KYC की अनिवार्यता खत्म।
आज की सुर्खियां मदर ऑफ ऑल डील... धार्मिक मर्यादा और प्रशासनिक निष्ठा के बीच के टकराव से लेकर मध्य प्रदेश के विकास पथ पर बढ़ते कदमों तक फैली हुई हैं।
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 20 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
खबरों के सफरनामे में आज ( 19 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 17 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.