CJI सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद बने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) पेज की CBI जांच कराने की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने टाल दिया है। इंस्टाग्राम पर इस पेज के 2.29 करोड़ फॉलोअर्स हो चुके हैं।

नई दिल्ली। स्टार समाचार
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) से जुड़े लोगों की गतिविधियों की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से साफ इनकार कर दिया है। यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की एक हालिया टिप्पणी के बाद अस्तित्व में आया है, जिसने इंटरनेट पर भारी सुर्खियां बटोरी हैं।
'कॉकरोच जनता पार्टी' कोई राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक बेहद तेजी से उभरता हुआ सोशल मीडिया पेज और प्लेटफॉर्म है। इसे 16 मई को सोशल मीडिया एक्टिविस्ट अभिजीत दीपके द्वारा बनाया गया था। यह पेज चीफ जस्टिस सूर्यकांत द्वारा हाल ही में कोर्ट रूम की कार्यवाही के दौरान की गई 'कॉकरोच टिप्पणी' के विरोध और व्यंग्य के रूप में शुरू हुआ। इस पेज की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोमवार दोपहर 12 बजे तक इसके इंस्टाग्राम हैंडल पर 2.29 करोड़ (22.9 Million) से अधिक फॉलोअर्स हो चुके हैं।
सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका एडवोकेट राजा चौधरी द्वारा दायर की गई थी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील एन.के. गोस्वामी ने दलील दी कि यह तथाकथित 'कॉकरोच जनता पार्टी' भारतीय न्यायपालिका (ज्यूडीशियरी) की छवि को जानबूझकर खराब कर रही है और इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। इस दलील को सुनने के बाद चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की तीन सदस्यीय पीठ ने वकील को शांत करते हुए कहा - "इसे इतनी भावुकता (Emotionally) से मत लीजिए।" जब वकील ने मामले की गंभीरता का हवाला दिया, तो सीजेआई ने स्पष्ट रूप से कहा कि फिलहाल ऐसी कोई गंभीर आपातकालीन स्थिति नहीं दिखती है। हम आगे देखते हैं कि इसमें क्या होता है।
एडवोकेट राजा चौधरी द्वारा दायर इस याचिका में केवल सीबीआई जांच की मांग ही नहीं की गई थी, बल्कि कुछ अन्य गंभीर आरोप भी लगाए गए थे। इस पूरे सोशल मीडिया आंदोलन से जुड़े कथित 'फर्जी अधिवक्ताओं' और 'फर्जी कानून की डिग्रियों' की भी गहनता से जांच की जाए। सुप्रीम कोर्ट की हालिया कार्यवाहियों के दौरान जजों द्वारा दिए गए मौखिक बयानों (Oral Observations) के हो रहे 'कमर्शियलाइजेशन' (व्यावसायिक उपयोग/रील्स बनाना) पर तुरंत रोक लगाई जाए और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो।
एक तरफ जहां सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर याचिका खारिज हुई, वहीं दूसरी तरफ CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने संगठन का एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल ब्लॉक किए जाने के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दीपके ने अपनी याचिका में हैंडल को तुरंत अनब्लॉक करने की मांग की है। उधर, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) में रहने वाले अभिजीत दीपके के घर के बाहर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 घंटे पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। डीसीपी पंकज अतुलकर ने मीडिया को बताया "सोशल मीडिया पर यह मुद्दा लगातार ट्रेंड कर रहा है। एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है ताकि दीपके के घर के बाहर कोई अवांछित भीड़ जमा न हो। हालांकि, उन्हें या उनके परिवार को किसी भी तरह की आधिकारिक धमकी मिलने की कोई रिपोर्ट नहीं है।"

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
गौतम बुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है जिसमें डीयू छात्रा आकृति चौधरी को 5 लाख मुआवजा देने को कहा गया था।
नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन पीएम मोदी ने वैश्विक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आपसी सहयोग पर जोर दिया।
देशभर की अदालतों और ट्रिब्यूनल में मुकदमेबाजी के स्थान पर बातचीत और समझौते का माहौल रहा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की। इसमें आपसी सहमति से 2.10 करोड़ से ज्यादा मामले सुलझाए गए।
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और अंतिम दिन है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इस सम्मेलन के आखिरी दिन कई महत्वपूर्ण कूटनीतिक और रणनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं। अंतिम दिन की बैठकों से पहले भारत मंडपम में सुरक्षा एजेंसियों ने जांच और निगरानी बढ़ा दी है।
BRICS शिखर सम्मेलन के साझा बयान में पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की गई है। साथ ही, टेरर फंडिंग रोकने और आतंकवादियों को शरण देने वालों के खिलाफ मिलकर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया गया है।
दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने यूएन सुरक्षा परिषद में सुधार, ग्लोबल साउथ की भागीदारी और समुद्री नाविकों के लिए सपोर्ट नेटवर्क का प्रस्ताव रखा।
असम के सोनितपुर जिले में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को असम के सोनितपुर जिले में कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रंगापारा पुलिस स्टेशन इलाके के बालीपारा में एक पेट्रोल पंप के पास हुआ।
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह स्थित सेओज धार इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकी कमांडर का शव बरामद किया। आतंकी को पहले एक संयुक्त अभियान के दौरान मार गिराया गया था।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला उनके निज सचिव चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी के एक दिन बाद आया है। रावत ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनकी वजह से कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे संघर्ष पर कोई सवाल उठे। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी।
नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ईरान, दक्षिण अफ्रीका व मिस्र के राष्ट्रपतियों सहित कई वैश्विक नेता हिस्सा ले रहे हैं।