भाजपा सांसद संबित पात्रा ने रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि मैदान में 40% जगह खाली थी और इसे विपक्ष का फ्लॉप शो बताया।

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की महारैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष के इस आयोजन को 'समय की बर्बादी' और 'फ्लॉप शो' करार दिया। उन्होंने दावा किया कि रैली में 10 लाख लोगों के जुटने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत थी और मैदान का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा खाली पड़ा रहा।
संबित पात्रा ने आंकड़ों का हवाला देते हुए रैली में भीड़ के दावों की पोल खोली। उन्होंने बताया कि भाजपा सुबह से ही इस रैली और राहुल गांधी के भाषण पर नजर बनाए हुए थी। पात्रा ने कहा कि मैदान में लगभग 28 हजार कुर्सियां लगाई गई थीं, जिनमें से दोपहर 3:30 से 4:00 बजे के बीच 5 हजार से 7 हजार कुर्सियां खाली पड़ी थीं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों का 10 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का दावा सही था, तो आखिर वे लोग थे कहां? पात्रा के अनुसार, इतनी सारी पार्टियों और उनके झंडों के एक साथ आने के बावजूद विपक्ष जनता को जुटाने में पूरी तरह नाकाम रहा।
राहुल गांधी के नेतृत्व पर तंज कसते हुए संबित पात्रा ने कहा कि केवल राजनीतिक हथकंडों या बयानबाजी से कोई बड़ा नेता या देश का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। उन्होंने अपने अंदाज में 'PM' शब्द की परिभाषा समझाते हुए कहा कि 'P' का अर्थ 'पसीना' और 'M' का अर्थ 'मेहतन' होता है। प्रधानमंत्री पद तक पहुँचने के लिए देश की जनता के बीच पसीना बहाना और कड़ी मेहनत करना अनिवार्य है, जो विपक्ष के रवैये में कहीं नजर नहीं आता।
संबित पात्रा ने राहुल गांधी के व्यक्तिगत दौरों और बयानों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके पासपोर्ट पर वियतनाम और बैंकॉक की मुहरें पहले से लगी होती हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि क्या किसी ने राहुल गांधी को चांदनी चौक में खरीदारी करते देखा है? वह जब भी खरीदारी की बात करते हैं, तो सभी जानते हैं कि वह देश में नहीं बल्कि विदेश जाते हैं।
इसके साथ ही, लोकतंत्र की ताकत का जिक्र करते हुए पात्रा ने कहा, "राहुल गांधी जी, यह भारत आपके 'अब्बू जान' का नहीं, बल्कि इस देश की 140 करोड़ जनता का है।" उन्होंने आगे कहा कि भारतीय लोकतंत्र की यही खूबसूरती है कि यहाँ एक सामान्य चाय बेचने वाला व्यक्ति प्रधानमंत्री और एक आम कार्यकर्ता गृह मंत्री बन सकता है। राहुल गांधी को शायद यही बात परेशान करती है। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी न तो शिव हैं और न ही जिस अराजकता की तरफ वह देश को धकेलना चाहते हैं, वह कोई 'शिव जी की बारात' है; यह सिर्फ अराजकता का एक तमाशा है।
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि मैदान में 40% जगह खाली थी और इसे विपक्ष का फ्लॉप शो बताया।
बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव चक्रवात 'मुरासु' में बदला। 3 नवंबर को 120 किमी/घंटे की रफ्तार से आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी।
1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की विशाल महारैली का आयोजन हुआ। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत विपक्ष के प्रमुख नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।
I.N.D.I.A. ब्लॉक की रामलीला मैदान रैली के विरोध में भाजपा ने 1 नवंबर 2026 को देशव्यापी 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च निकाला। जेपी नड्डा और नितिन नवीन ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के एक सड़क हादसे में, जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रहे दो दोस्तों की जान चली गई। मृतकों में से एक, विदित ओलाक, गायक यो यो हनी सिंह का भतीजा था और पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश का बेटा था।
देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज इंडिया ब्लॉक द्वारा एक विशाल महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में देश भर से 20 से अधिक विपक्षी दल शामिल हो रहे हैं।कांग्रेस पार्टी ने महारैली में 10 लाख लोगों के जुटने का बड़ा दावा किया है।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आज गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आठ से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें यूपीडा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां उपचार चल रहा है।
दो पैन कार्ड मामले में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा हुए सपा नेता आजम खान को ईडी (ED) ने तुरंत हिरासत में ले लिया। रिहाई के बाद आजम खान ने कहा कि क्या मुसलमान होना और यूनिवर्सिटी बनाना ही उनका गुनाह है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर यह सौगात दी गई है।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान विवाह के बंधन में बंध गए हैं। स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुए इस समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह