अजयगढ़ के हजूरी तालाब में लापता 17 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच शुरू की।
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ (नयापुरवा) में कुआं खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 5 मजदूर दब गए। 3 के शव निकाले गए हैं। परिजनों ने सरपंच पर लापरवाही और जबरन काम कराने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
अजयगढ़ में ऐतिहासिक अजयपाल किले तक पहुंच को आसान बनाने के लिए 6 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से नई सीसी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। पन्ना टाइगर रिजर्व और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने स्थल निरीक्षण किया। वन भूमि संबंधी अड़चनों के समाधान के बाद सड़क निर्माण शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है, जिससे पर्यटन को नई गति मिलेगी।
पन्ना जिले के अजयगढ़ नगर के माधवगंज में महिला और उसके 5 वर्षीय बेटे की घर में घुसकर गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश फैल गया, आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगाकर सीबीआई जांच की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अजयगढ़ पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने सिंहपुर निवासी महिला के घर से चोरी हुए बक्से, चांदी के गहनों और नकदी को बरामद कर लिया। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
पन्ना के सोनू विश्वकर्मा कुंवरपुर नाले के तेज बहाव में बह गए, उनकी बाइक बरामद कर ली गई है लेकिन युवक का अब तक सुराग नहीं लग पाया। वहीं अजयगढ़ में तेज बारिश से बगराजन देवी मंदिर के पास सीसी सड़क भी बह गई, जिससे जनजीवन प्रभावित है।


















