रीवा बिजली विभाग में आउटसोर्स नौकरी और ट्रांसफर के बदले लाखों रुपए मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में दलाल, भर्ती और पोस्टिंग के लिए तय रकम पर सौदेबाजी करते सुनाई दे रहे हैं।
सीधी जिले के स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स भर्ती घोटाले की पुष्टि कलेक्टर की जांच टीम कर चुकी है। लाखों की वसूली और रिश्वतखोरी के आरोपों के बावजूद दोषियों पर अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। युवाओं और संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।














