रीवा बिजली विभाग में आउटसोर्स नौकरी और ट्रांसफर के बदले लाखों रुपए मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में दलाल, भर्ती और पोस्टिंग के लिए तय रकम पर सौदेबाजी करते सुनाई दे रहे हैं।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
बिजली विभाग में लूट मची है। आउटसोर्स के पदों पर नियुक्तियां कर लाखों कमाया जा रहा है। आए दिन पुराने कर्मचारियों को निकाल कर नई नियुक्तियां की जा रही हैं। 11 हजार वाली 80 तो 14 हजार वाली नौकरी 1 लाख में बिक रही है। सुपरवाइजर के दलाल और एक आवेदक के बीच हुई नौकरी को लेकर सौदेबाजी का आॅडियो वायरल होने हड़कंप मचा हुआ है।
आपको बता दें कि मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में मीटर रीडिंग से लेकर मेंटीनेंस तक का काम आउटसोर्स में चल रहा है। विद्युत विभाग में 1 हजार से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। इन सभी को आउटसोर्स से ही वेतन दिया जाता है। इन्हीं कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर नई भर्तियां करने का लंबे समय से खेल चल रहा है। अब इस खेल का भांडाफूट गया है। एक ऑडियो वायरल हुआ है। इस आॅडियो ने विद्युत विभाग में अधिकारियों और कंपनी के मैनेजर की कारस्तानी को उजागर कर दिया है। यहां एक एक आउटसोर्स का पद बेचा जा रहा है। नई भर्तियां कर लाख रुपए तक वसूला जा रहा है। इतना ही नहीं इस नियुक्ति के लिए नौकरी की गारंटी भी दी जा रही है। आॅडियो में स्पष्ट बताया जा रहा है कि विद्युत विभाग में पदों का सौदा करने के लिए दलाल तक सक्रिय है, जो कंडीडेट लेकर आते हैं और नौकरियां लगवाते हैं। 10वीं पास के लिए अलग रेट है। वहीं आईटीआई वालों के लिए रेट अलग तय किया गया है। आॅडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
कुछ दिन पहले ही की गई थी अंकित की नियुक्ति
वायरल आॅडियो में जिस अंकित कुशवाहा को हटाकर नई भर्ती करने की बात कही जा रही है। उसे प्रिंस का हटाकर नियुक्त किया गया था। सूत्रों की मानें तो यह भी नियुक्ति रुपए लेकर की गई थी। अब अंकित की जगह नई नियुक्ति करने के लिए भी रुपयों की डिमांड की जा रही है। हिनौता सब स्टेशन में भर्ती के लिए यह सारा खेल चल रहा है।
जैसी सैलरी वैसा लेते हैं दाम
विद्युत विभाग में पढ़ाई और योग्यता के हिसाब से सैलरी तय है। कमीशन भी सैलरी के हिसाब से लिया जाता है। कम सैलरी वाले पदों पर नियुक्ति के लिए 80 हजार रुपए का टारगेट तय किया गया है। वहीं 14 हजार से ऊपर वाले पदों के लिए 1 लाख रुपए तक वसूला जाता है। वायरल आॅडियो में दोनों तरफ की बात चीत से इस बात की पुष्टि भी हो रही है।
विद्युत वितरण कंपनी ने नई नियुक्तियों पर लगाई है रोक
मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने एक आदेश जारी कर नई आउटसोर्स पदों पर नियुक्तियों को लेकर रोक लगा दी थी। आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि ब्लैक लिस्टेड कर्मचारियों को बाहर किया जाना है लेकिन नई नियुक्तियां रिक्त पदों पर नहीं की जानी है। रिक्त पदों पर उन्हीं कर्मचारियों की नियुक्ति की जानी है, जिन पर किसी तरह के आरोप न लगे हों और ब्लैक लिस्टेड न हो। नए लोगों की नियुक्ति पर भी रोक लगाई गई थी। इसके बाद भी रीवा के डिवीजन में नई भर्तियां रुपए लेकर की जा रही हैं।
वायरल ऑडियो में बातचीत के अंश
दलाल- डॉक्यूमेंट और 1 लाख भेजिए, ज्वाइन करा दें।
आवेदक - कौन सा सब स्टेशन रहेगा।
दलाल - सेमरिया सब स्टेशन रहेगा।
आवेदक - सेमरिया रहेगा कि कोई और आगे पीछे।
दलाल- नहीं भाई साहब, सेमरिया रहेगा। हिनौता में पहले ज्वाइन कराएंगे। हिनौता कर लेंगे।
आवेदक - कर लेंगे।
दलाल- ठीक है, पहले हिनौता ज्वाइन कराएंगे। सौरभ शुक्ला बोल रहा, सेमरिया से हिनौता कर दीजिए।
आवेदक -अच्छा
दलाल- मैंने बोला है कि इनका हिनोता कराइए, जो पैसा उसने दिया होगा, 10-20 हजार वह मैं बाद में देख लूंगा। पहले हिनौता इनका ज्वाइन कराइए। हिनौता आपके लिए बेस्ट रहेगा।
आवेदक - हां जी। घर के पास ही है।
दलाल- तुरंत रिकार्ड और एक लाख रुपए दीजिए। करवाता हूं
आवेदक- अंकित तो 80 हजार बोल रहा था, आप 1 लाख बोल रहे हैं।
दलाल- अंकित वाली जॉब के लिए 80 हजार थी। उसमें 11 हजार 800 रुपए सैलरी है। आपकी 14800 रुपए सैलरी रहेगी।
आवेदक - यह आउटसोर्स रहेगा कि कंपनी की जॉब रहेगी।
दलाल- यह आउटसोर्स ही नौकरी रहेगी, लेकिन काम सरकारी रहेगी।
आवेदक- कुछ पैसे कम नहीं होगा।
दलाल- मैं ट्रांसफर रुकवाने के लिए भी इसी में जोड़ दिया है। 250-25 हजार इसमें जो लगेगा, वह भी जोड़ दिया है।
आवेदक - चलिए ठीक हे।
दलाल- कई दलाल लगे हैं। कंपनी के मैनेजर से सेटिंग में लगे। आधे घंटे का समय दिया है। 1.20 लाख मांग रहा था।
आवेदक- ठीक है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।