देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नए साल का आगाज बारिश के साथ हुआ है। मुंबई में तड़के जमकर बादल बरसे। वहीं राजस्थान के जयपुर-चित्तौड़गढ़ में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। 8 से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हरियाणा के कुछ शहरों में बारिश हुई है। प्रदेश के सभी स्कूलों में आज से विंटर वेकेशन घोषित किए गए। पंजाब के ज्यादातर जिलों में घना कोहरा छाया रहा।
रखरखाव के लिए बिजली कटौती का बुधवार का शेड्यूल बिजली कंपनी ने जारी किया है। राजधानी के करीब 30 इलाकों में बुधवार को 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा।
भोपाल में गुरुवार को 25 से ज्यादा क्षेत्रों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस के कारण 4 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रखेगी। बरखेड़ी, दानिशकुंज, बाग सेवनिया और लहारपुर जैसे प्रमुख इलाके प्रभावित होंगे। कटौती का समय और पूरी सूची जानने के लिए खबर पढ़ें और ज़रूरी काम पहले निपटा लें।














