सतना के सभापुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में घायल युवक ने ठेकेदार पर एफआईआर की मांग करते हुए थाने में हंगामा किया, जिसके बाद वीडियो वायरल होने पर प्रधान आरक्षक राजेश तिवारी को लाइन अटैच कर दिया गया। दूसरी ओर हथकड़ी लगे चोरी के आरोपियों को खैनी–गुटखा खिलाने वाले प्रधान आरक्षक तीरथ प्रसाद को निलंबित किया गया। दोनों मामलों ने पुलिस कार्यप्रणाली और अनुशासन पर सवाल खड़े किए हैं।
चित्रकूट जिले के मारकुंडी थाना क्षेत्र में गुटखे की लत ने एक परिवार तबाह कर दिया। मां ने गुटखा न मिलने पर अपनी दो मासूम बेटियों संग जहर खाकर जान दे दी। पति की जद्दोजहद के बावजूद तीनों की मौत हो गई, 4 साल का बेटा सुरक्षित है।














