रीवा में मध्य प्रदेश पुलिस और हार्टफुलनेस संस्था के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य और आंतरिक संतुलन को मजबूत करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय ध्यान एवं योग कार्यक्रम शुरू हुआ है। यह पहल पुलिस को तनावमुक्त और सकारात्मक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
सतना जिले के मझगवां जनपद पंचायत के सरकारी विद्यालय हिरौंदी में मध्यान्ह भोजन वितरण में बड़ी गड़बड़ी सामने आई। 59 बच्चों की उपस्थिति में केवल 40 बच्चों के लिए भोजन तैयार किया गया। कई बच्चों को खाना नहीं मिला और अधपकी दाल व कम मात्रा की सब्जी परोसी गई। निरीक्षण में गंदगी और लापरवाही मिलने पर मां शारदा स्व सहायता समूह को नोटिस जारी किया गया और एक दिन की राशि काटी गई। वहीं रीवा के सेंट्रल किचन में भी गंदगी व निम्न गुणवत्ता का भोजन मिलने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
कोरोना काल में सतना जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2 करोड़ से अधिक की राशि के गबन का आरोप अमरपाटन विधायक और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह ने सदन में उठाया है। उन्होंने बीएमओ और तत्कालीन सीएमएचओ की संलिप्तता की बात कही है। फोटोकॉपी सेंटर को दिए गए लाखों के भुगतान ने भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। जांच और ऑडिट की मांग की गई।
हर साल 21 जून को दुनिया भर में "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" मनाया जाता है। यह दिन न केवल योग के प्राचीन भारतीय अभ्यास को समर्पित है, बल्कि शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण के लिए इसके महत्व को वैश्विक स्तर पर मान्यता देने का एक प्रतीक भी है।
















