सिंगरौली के बरहपान गांव में दो मंजिला कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। सांसद और विधायक ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी।

हाइलाइट्स:
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
बरहपान में बीती रात हुये हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की अकाल मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। हादसे का कारण दो मंजिला मकान वजन नही सह पाया और पिछले सप्ताह हुई बारिश के चलते दिवाल में नमी आ गई थी।
दरअसल सोमवार की रात के समय कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के बरहपान गांव में उस समय चीख-पुकार मच गई जब एक विश्वकर्मा परिवार का दो मंजिला कच्चा मकान जमीदोज हो गया। मकान के जद में आए एक ही परिवार के अरूण विश्वकर्मा पिता सुदर्शन विश्वकर्मा उम्र 36 वर्ष, संतुलिया पति सुदर्शन उम्र 65 वर्ष एवं पुष्पा पिता अरूण विश्वकर्मा उम्र 1 वर्ष की मलवे के नीचे दबने से मौत हो गई। जबकि बेलावती पति अरूण विश्वकर्मा, आकृति, अतुल, अदिती पिता अरूण विश्वकर्मा एवं सुदर्शन विश्वकर्मा उम्र 70 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनका इलाज जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर के बाद सिंगरौली हॉस्पिटल बैढ़न में चल रहा है।
इधर घटना की खबर मिलते ही रात में ही विधायक रामनिवास शाह अस्पताल पहुंच मृतक के परिजनों एवं घायलों से मिलकर ढाढ़स बंधाया और इस दौरान विधायक ने घायलो को बेहतर इलाज करने के लिए चिकित्सको को निर्देशित किया। सुबह फिर विधायक अस्पताल पहुंच मरीजो का हालचाल जाना। कुछ देर बाद सांसद डॉ. राजेश मिश्रा भी पहुंचे। उधर घटना के कारणों के बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नही हो पा रही है, लेकिन ग्रामीणों की बात माने तो मकान दो मंजिला था और पूर्व में हुई बारिश के चलते दिवाल में नमी आ गई थी, जिसके चलते मकान वजन नही सह पाया और भरभरा कर जमीदोज हो गया, जिस वक्त यह हादसा हुआ है, उस दौरान बच्चों को छोड़कर अरूण एवं उनकी मॉ तथा पिता खाना खा रहे थे, तभी हृदय विदारक हादसा हो गया।
विधायक पहुंचे जिला चिकित्सालय, घायलों से मिले
कोतवाली थाना क्षेत्र बैढ़न के ग्राम बरहपान में मकान गिरने की दर्दनाक घटना में विश्वकर्मा परिवार के तीन सदस्यों की असामयिक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। घायलों का जिला अस्पताल सह ट्रॉमा सेंटर एवं सिंगरौली हॉस्पिटल बैढ़न में उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह जिला अस्पताल सह ट्रॉमा सेंटर और सिंगरौली हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने उपचाररत घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और इलाज की जानकारी ली। साथ ही मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने तथा पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मृतकों के परिजनों को रेडक्रॉस से एक-एक लाख की मदद
ग्राम पंचायत बरहपान में बीती रात कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत और चार लोगों के घायल होने की हृदयविदारक घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने पीड़ि़त परिवार से मुलाकात की। आज मंगलवार को सीधी-सिंगरौली लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह बैढ़न स्थित जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ि़त परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा घायलों के उपचार एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। जनप्रतिनिधियों ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा देते हुये मृतक के आश्रितो को एक-एक लाख एवं घायलो को 25-25 हजार रुपए का चेक दिया गया।
इनका कहना
बरहपान में कच्चा मकान के गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है और चार लोग घायल हो गये हैं। घायलो का उपचार जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में चल रहा है। रेस्क्यू में पुलिस के साथ-साथ ग्रामीणों की भूमिका सराहनीय रही है। घर के समीप खेतो में होने से मकान जीर्ण-शीर्ण होने के कारण गिर पड़ा।
हेमंत कुमार, सीएसपी, विंध्यनगर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में जबलपुर ने इतिहास रचते हुए देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महापौर और अधिकारियों को पुरस्कृत किया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की नई रणनीति। MP के सीएम डॉ. मोहन यादव 71 सीटों पर संभालेंगे प्रचार की कमान। जानिए ओबीसी वोट बैंक और अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा के मास्टरप्लांन की पूरी जानकारी।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने देवास के भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में दो आरोपियों (मुकेश विज और अनिल मालवीय) को जमानत दे दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल मालिक या पार्टनर होना आपराधिक जिम्मेदारी तय करने के लिए पर्याप्त नहीं है।
निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव पर यौन उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज होने के बाद साध्वी हर्षानंद गिरि ने अखाड़ा परिषद पर हमला बोला है। जानें मुंबई पुलिस की कार्रवाई और अखाड़े से निष्कासन की पूरी खबर।
सिंगरौली के बरहपान गांव में दो मंजिला कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। सांसद और विधायक ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी।
सतना के प्रेमनगर में पटाखे की चिंगारी से बिजली विभाग के स्टोर और केबल यार्ड तक आग फैलने का खतरा पैदा हुआ। पांच दमकल वाहनों ने आग बुझाई, वहीं शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे।
महापौर योगेश ताम्रकार के 63वें जन्मदिन पर सतना के साढ़े चार साल के विकास कार्यों की झलक। सीवर नेटवर्क, सड़कें, पार्क, आवास, जल संरक्षण और शहरी सुविधाओं के विस्तार से जुड़ी उपलब्धियां।
सतना में कैट के 13वें दीपावली मिलन समारोह में व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सांसद गणेश सिंह ने राजस्व योगदान देने वाले कारोबारियों, चिकित्सक और इंजीनियर को भामाशाह सम्मान देकर उनके योगदान को सराहा।
सतना जिले में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के प्रयासों के बावजूद सात महीने में 248 महिलाओं का प्रसव घर पर हुआ, जबकि 54 महिलाओं ने अस्पताल पहुंचने के दौरान रास्ते में बच्चों को जन्म दिया।
सतना नगर निगम आयुक्त ने पांच वार्डों में सड़क और नाली निर्माण प्रस्तावों की जमीनी पड़ताल की। अब तकनीकी जांच और वास्तविक जरूरत के आधार पर मिलेगी मंजूरी, छठ पूजा की तैयारियों का भी निरीक्षण।