सतना में नगर निगम के पास फ्लावर डेकोरेशन गोदाम में भीषण आग लगी। धुएं का गुबार एक किमी दूर तक दिखा। लाखों का नुकसान, दमकल की 6 गाड़ियां और 14 टैंकर पानी से काबू पाया।
सतना जिला अस्पताल में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी हैं। फायर एनओसी के बिना अस्पताल संचालित हो रहा है। एक्सपायरी रहित सिलेंडर, अधूरा फायर सेफ्टी कार्य और ठेकेदार की लापरवाही मरीजों की जान पर खतरा बन रही है।
उत्तर गोवा के अर्पोरा नाइटक्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी गौरव और सौरभ लुथरा को थाईलैंड से डिपोर्ट कर दिल्ली लाया गया है। 25 मौतों के मामले में गोवा पुलिस दोनों लुथरा बंधुओं से पूछताछ करेगी। पढ़ें पूरी खबर।
जयपुर अस्पताल हादसे के बाद सतना जिला अस्पताल की फायर सेफ्टी व्यवस्था की हकीकत सामने आई है। अस्पताल में न तो फायर एनओसी है और न ही स्मोक डिटेक्टर, फायर अलार्म और स्प्रिंकलर का काम पूरा हुआ है। करीब 70 लाख की लागत वाला सेफ्टी प्रोजेक्ट ठेकेदार और प्रबंधन के विवाद में फंसा है। अगर किसी वार्ड में आग लगती है तो सैकड़ों मरीजों की जान खतरे में पड़ सकती है।
जबलपुर हाईकोर्ट ने न्यू लाइफ अस्पताल अग्निकांड मामले में सरकार से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। 2022 के अग्निकांड में 8 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें नियमों की अनदेखी कर लाइसेंस देने का आरोप है।

















