राज शेखावत ने लॉरेंस बिश्नोई को 'संगठित अपराधी' बताते हुए उसकी गतिविधियों को आतंकवाद के समान बताया और केंद्र सरकार से उसे आतंकी संगठन घोषित करने की मांग की। उन्होंने लॉरेंस के एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी के लिए ₹1.11 करोड़ के नकद पुरस्कार का भी ऐलान किया।
लोक निर्माण विभाग गरोठ में कार्यरत इंजीनियर कमल जैन के पुत्र हर्षल जैन का अपहरण हो गया है। सामने से अपहरणकर्ता ने हर्षल के मोबाइल से ही काल कर 50 लाख रुपए मांगे हैं। हर्षल गुरुवार सुबह से ही घर से गायब था, शाम को कॉल आने पर उसके अपहरण का खुलासा हुआ।














