रामपुर बाघेलान में ऑटोमोबाइल कंपनी के सुपरवाइजर का अपहरण कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई। परिजनों ने पुलिस आरक्षक को पकड़वाया। सिपाही गिरफ्तार, एसपी ने किया निलंबित, तीन आरोपियों की तलाश जारी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
युवक कम्पनी से मैसेज आने पर काम के लिए बाइक लेकर निकला। रास्ते में उसे जबरिया पकड़ कर एक बगीचे में ले जाया गया। घर वालों को फोन कर 50 हजार रुपए की फिरौती मांगी गई। विरोध करने पर अपहृत युवक पर चाकू से हमला किया गया। परिजनों के आने पर अपहरणकर्ता भाग निकले। एक को परिजनों और स्थानीय लोगों ने मिलकर धर दबोचा। पकड़ा गया आरोपी पुलिस विभाग का सिपाही निकला। अपहरण और फिरौती की घटना में सिपाही की संलिप्तता की बात सामने आते ही आला पुलिस अधिकारी सक्रिय हुए। सिपाही समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। चाकू लगने से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपहरण की घटना में शामिल तीन आरोपियों की तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है।
बालू का ट्रक खाली कराने गया था युवक
जानकारी के अनुसार ऋषभ सिंह पिता नरेन्द्र बहादुर सिंह 38 वर्ष निवासी टिकुरिया- वीरनई निवासी कोलगवां थानान्तर्गत कृपालपुर स्थित एक निजी आटोमोबाइल कम्पनी में सुपरवाइजर के पद पर पदस्थ थे। बुधवार की देर रात कम्पनी से फोन आने पर ऋषभ घर से बाइक लेकर बालू का ट्रक खाली कराने के लिए निकला। घर वालों को बताया कि यादव धर्मकांटा के पास जाना है।
मां के पास आया फिरौती का फोन
पीड़ित ऋषभ के चचेरे भाई प्रतीक सिंह के द्वारा रामपुर बाघेलान थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई। प्रतीक ने बताया कि उसके भाई ऋषभ रात 12.30 बजे के करीब घर से निकले। सुबह 3 बजे के करीब बड़ी मां सुमन सिंह ने दरवाजा खटखटाकर जगाया और बताया कि ऋषि के मोबाइल से फोन आया था उसे माधवगढ़ में कुछ लोग पकड़े हुए हैं। इसके बाद बड़ी मां ने ऋषभ और ऋषि के मोबाइल पर फोन लगाया तो वह स्विच आफ मिला। बकौल प्रतीक इसके बाद वह अपने परिवार के सदस्यों और परिचितों के साथ भाई की खोज करने के लिए निकला। डी.पाल स्कूल के पास ऋषभ उर्फ ऋषि बुलट मोटर साइकिल में दो लोगों के बीच बैठा दिखा। यह देख बीच-बचाव करना चाहा तो एक ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद अपहरणकर्ता ऋषि को लेकर भाग निकले।
बगीचे में ले जाकर की मारपीट
शिकायतकर्ता प्रतीक के अनुसार जब वे लोग डी.पाल स्कूल के पास पहुंचे तब अपहरणकर्ता ऋषभ उर्फ ऋषि को लेकर माधवगढ़ से रीवा रोड होते हुए लोहरा मोड़ से बाईपास से सतरी गांव के बगीचे में ले गए। यहां पर अपहरणकर्ताओं ने ऋषभ उर्फ ऋषि के साथ मारपीट कर रहे थे। परिवार के सदस्यों के साथ भाई को बचाने के लिए पहुंचे तो आरोपी भागने लगे। इस बीच बिना नम्बर की बुलेट लेकर भाग रहे एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सिपाही विकास सिंह के रूप में हुई।
सिपाही के पास से चाकू, आईडी कार्ड और बुलेट जब्त
रामपुर बाघेलान पुलिस ने बताया कि अधिवक्ता नरेन्द्र बहादुर सिंह के बेटे ऋषभ उर्फ ऋषि का अपहरण का चाकू से हमला कर फिरौती के लिए 50 हजार रुपए की मांग करने की घटना में शामिल जिस आरोपी को परिजनों और स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है वह जिला पुलिस बल में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। आरोपी विवेक सिंह पिता स्व. छविलाल सिंह को पिता की मौत के बाद जिला पुलिस बल में अनुकम्पा नियुक्ति मिली थी। आरोपी के पास से पुलिस विभाग का आईकार्ड, चाकू और बिना नम्बर की बुलेट बाइक जब्त की गई है।
सिपाही धराया, तीन की तलाश
रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि निजी आटोमोबाइल कम्पनी के शोरूम के सुपरवाइजर ऋषभ उर्फ ऋषि का अपहरण कर 50 हजार रुपए की फिरौती मांगने और चाकू मारकर हमला करने की घटना में घायल के चचेरे भाई प्रतीक सिंह के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। प्रकरण में अपराध क्र. 1356 धारा 140(3), 309(6) बीएनएस के तहत आरोपी विवेक सिंह पिता स्व. छविलाल सिंह निवासी कुंदरी कला थाना रामपुर बाघेलान, उत्कर्ष सिंह निवासी इटमा कोठार थाना अमरपाटन, शिवेन्द्र सिंह उर्फ बंटी निवासी कुम्हरी थाना अमरपाटन और नारायण सिंह निवासी अमरपाटन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी सिपाही विवेक सिंह को गिरप्तार कर कब्जे से मोबाइल फोन और पांच हजार रुपए जब्त किए गए हैं। तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम के द्वारा संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
जिला अस्पताल में चल रहा घायल का इलाज
अपहरणकर्ताओं के द्वारा निजी आटोमोबाइल शोरूम के सुपरवाइजर को फिरौती के लिए मारपीट कर चाकू से हमला किया गया। अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटने के बाद अपहृत सुपरवाइजर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी तबियत खतरे से बाहर बताई गई है। घायल के पिता एड. नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना में शामिल जिन आरोपियों का नाम सामने आया है उन्हें उनका बेटा नहीं पहचानता। एएसपी प्रेमलाल कुर्वे जिला अस्पताल पहुंचकर घायल से बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद एएसपी श्री कुर्वे रामपुर बाघेलान पहुंचे जहां उनकी निगरानी में कार्रवाई की गई।
मिली थी अनुकम्पा नियुक्ति, एसपी ने किया निलंबित
आटोमोबाइल कम्पनी के सुपरवाइजर को चाकू की नोक पर अगवा कर 50 हजार रुपए की फिरौती मांगने वाला आरोपी विवेक सिंह जिला पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। पुलिस विभाग में पदस्थ पिता छविलाल सिंह की असामयिक मौत के बाद विवेक को अनुकम्पा नियुक्ति मिली थी। उसकी पदस्थापना रैगांव थाना में थी। ड्यूटी के दौरान गलत आचरण के कारण सिपाही विवेक को थाना से हटाकर पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस लाइन में गठित की गई सुपर -30 में पदस्थ किया गया था जहां पर वह 6 माह से काम कर रहा था। अपहरण और फिरौती के मामले में सिपाही विवेक की संलिप्तता और उसकी गिरप्तारी के उपरांत पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नागरिक आपूर्ति निगम के रीवा कार्यालय पर चुनिंदा राइस मिलर्स को धान आवंटित करने के आरोप लगे हैं। विंध्य राइस मिलर्स एसोसिएशन ने अवकाश के दिन जारी चालानों की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
रीवा नगर निगम ने अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर ब्रह्मा, धुंआ और ड्रिंक्स एंड डाइन रूफटॉप रेस्टोरेंट के किचन सील किए। कार्रवाई में छह गैस सिलेंडर जब्त हुए, आगे भी निरीक्षण जारी रहेगा।
सीधी के कहनुआ पहाड़ के पास शादी समारोह से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बड़ेसर निवासी 55 वर्षीय मनसुखलाल प्रजापति की मौत हुई, पांच लोग सुरक्षित बच गए।
पन्ना के बेनीसागर मोहल्ले में निर्माणाधीन पेप्टेक जेपी पैराडाइज मॉल पर पार्षद ने भवन अनुमति में अनियमितताओं के आरोप लगाए। कलेक्टर से निर्माण रोकने, अनुज्ञा निरस्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
मझगवां की आरपी राइस मिल में बिजली कनेक्शन जांच के दौरान जेई को बंधक बनाने का आरोप लगा। पुलिस ने संचालक सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज की। संचालक ने विभागीय अधिकारियों पर वसूली और प्रताड़ना के आरोप लगाए।
रामपुर बाघेलान में ऑटोमोबाइल कंपनी के सुपरवाइजर का अपहरण कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई। परिजनों ने पुलिस आरक्षक को पकड़वाया। सिपाही गिरफ्तार, एसपी ने किया निलंबित, तीन आरोपियों की तलाश जारी।
सतना एनएचएम में मोबिलिटी सपोर्ट का ठेका नई निविदा के बिना एक्सटेंशन पर चल रहा है। टेंडर प्रक्रिया निरस्त होने के बाद दोबारा पहल नहीं हुई। निजी वाहनों के इस्तेमाल और एक फर्म को लाभ पहुंचाने की आशंका पर सवाल उठे।
चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में होटल और धर्मशालाओं का गंदा पानी पहुंचने का मामला एनजीटी पहुंचा। 14 साल से अधूरे एसटीपी पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 103 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए।
सतना के सनकादिक नगर में 28 नवंबर से 6 दिसंबर तक 1111 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन होगा। नौ दिवसीय आयोजन में देशभर के संत शामिल होंगे और प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
सतना जिला पंचायत की बैठक में डीएमएफ राशि के आवंटन पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आए। विकास में भेदभाव के आरोपों पर सदस्यों ने धरना दिया और छह सदस्य बैठक छोड़कर बाहर निकले।