बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सतना के किसानों के लिए धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी, सिंचाई हेतु दिन में 10 घंटे बिजली और नर्मदा जल से सिंचाई रकबा बढ़ाने की घोषणा की।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
आगामी खरीफ विपणन सीजन में किसानों की धान उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी। सिंचाई के लिए किसानों को दिन में लगातार 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। स्लीमनाबाद सुरंग का कार्य पूरा होने के बाद नर्मदा का पानी सतना जिले में पहुंचने से सिंचाई का रकबा और बढ़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को कृषि उपज मंडी सतना में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को वर्चुअल संबोधित करते हुए यह घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 को किसान वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए केवल खेती पर निर्भर रहने के बजाय पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन और कुक्कुट पालन जैसी गतिविधियों को भी अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि चित्रकूट को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। केन-बेतवा नदी परियोजना की तर्ज पर मंदाकिनी को भी वर्षभर सदानीरा बनाने के प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने जिले के प्रगतिशील एवं योजनाओं से लाभान्वित किसानों से संवाद भी किया।
कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, राज्य सहकारी बैंक अपेक्स के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव, चित्रकूट विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार, किसान मोर्चा के कप्तान सिंह यादव, प्रदेश संयोजक कपिल मार्वे, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, किसान मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय, विनोद यादव, रमाकांत, पुष्पेन्द्र, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, उप संचालक कृषि आशीष पाण्डेय, उप संचालक उद्यानिकी अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान एवं किसान संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी में दी गई जानकारी
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बलराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कृषि योजनाओं एवं उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। कृषि वैज्ञानिकों ने उन्नत एवं जैविक खेती सहित समसामयिक कृषि विषयों पर किसानों को जानकारी दी।
दस प्रगतिशील किसान सम्मानित
राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी और अपेक्स बैंक अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव ने तुर्री सोहावल के अशोक कुमार द्विवेदी, हिरौदी मझगवां की कमला बाई जायसवाल, जमुना रामपुर बघेलान के नागेन्द्र सिंह, कोडर नागौद के रमन सिंह, मैनहा उचेहरा के गैवी प्रसाद दहायत, माधा सोहावल की श्वेता मिश्रा, भटनवारा उचेहरा के लालचन्द्र पाण्डेय, हिलौंधा नागौद के लालाराम बागरी, नकटी सोहावल के शिवकुमार सिंह और सुरदहा के संजीव कुमार मिश्रा को शाल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
आयोजन से निकले किसानों के लिए 3 बड़े संदेश
धान — आगामी खरीफ विपणन में समर्थन मूल्य पर खरीदी।
बिजली — सिंचाई के लिए दिन में लगातार 10 घंटे बिजली।
सिंचाई — नर्मदा का पानी आने के बाद जिले में सिंचाई का रकबा बढ़ाने की दिशा में विस्तार।
किसानों ने साझा किए अनुभव
सोहावल के प्रगतिशील किसान शांति नारायण पाण्डेय ने बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना से उन्होंने सवा करोड़ रुपये की लागत से दूध प्रसंस्करण इकाई स्थापित की है। उन्होंने किसानों से कम से कम दो गाय पालने की अपील की। मझगवां के झरी गांव के किसान अनिल उपाध्याय तीन एकड़ में जैविक खेती के साथ पशुपालन कर रहे हैं और इससे लगभग दो लाख रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं। चित्रकूट विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार ने बताया कि किसानों को खाद्य प्रसंस्करण से जोड़ने के लिए 300 एकड़ में हल्दी और 300 एकड़ में अदरक की खेती कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी और दिन में 10 घंटे बिजली देने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री के प्रति किसानों की ओर से आभार जताया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों के लिए त्योहारों के इस मौसम में बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। 2018 की विशेष भर्ती के दौरान दूसरे जिलों में पदस्थ किए गए जवानों को अब अपने गृह जिले लौटने का अवसर मिलने जा रहा है। सरकार ने जवानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए होमगार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों में एक बार के लिए विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में एक आवारा कुत्ते ने दहशत फैला दी है। कुत्ते ने महज 6 घंटे के भीतर 26 लोगों को काटकर घायल कर दिया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक यह आवारा कुत्ता मुख्य बाजार में घूम-घूमकर राहगीरों और वाहन चालकों पर हमला करता रहा।
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के सभी विभागों में वर्षों से लंबित पड़े अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का त्वरित समाधान करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का बड़ा निर्णय लिया है। हाल ही में सरकार द्वारा चलाई गई पदोन्नति प्रक्रिया के फलस्वरूप विभिन्न कार्यालयों में नए पद रिक्त हुए हैं।
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और वाहनों की भारी आवाजाही के कारण राजधानी की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह 5 बजे टीटी नगर मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा। खाद किल्लत, जहरीली शराब और बिजली कटौती पर सरकार को घेरेगा विपक्ष।
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की 3 दिन से जारी हड़ताल से सड़कों पर 2550 टन कचरा जमा हो गया है। वीआईपी इलाकों से लेकर बाजारों तक गंदगी का आलम है। जानिए कर्मचारियों की माँगें और शहर के मौजूदा हालात।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस पर सीएम निवास में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज को गरीबों के कल्याण के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही बताया कि MP निवेश में देश में नंबर-1 है।
मध्य प्रदेश में 9 नवंबर को प्रदेशव्यापी गोवर्धन पूजा का आयोजन। सीएम मोहन यादव भोपाल के रविंद्र भवन से 5.51 लाख निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए 60 करोड़ से अधिक की राशि करेंगे ट्रांसफर। जानें पूरी डिटेल।
मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे को प्रदेश कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है। जानिए संगठन में हुए इस बड़े बदलाव और कार्यकारिणी के इतिहास के बारे में।
मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय 'राज्योत्सव' का आयोजन। थीम 'विरासत से विकास के पथ की ओर अग्रसर प्रदेश'। मोनाली ठाकुर और मामे खान के सांस्कृतिक कार्यक्रम, 102 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर व ई-स्कूटर।