सतना के हाटी मोड़ पर दुर्घटनाओं की आशंका के चलते प्रशासन ने न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान हंगामा हुआ। मां-बेटी पर शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज हुआ, बिजली चोरी पर भी कार्रवाई जारी है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
स्टेट हाईवे पर दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ा रहे हाटी मोड़ के अतिक्रमण पर प्रशासन ने कार्रवाई की। सड़क किनारे झाड़-झंखाड़ और संदिग्ध निर्माण के कारण वाहनों की दृश्यता प्रभावित हो रही थी। प्रशासन के अनुसार, यहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी थीं। बेदखली के दौरान विरोध और हंगामे की स्थिति बनी। एक युवती छत पर चढ़ गई, जबकि मुख्य अतिक्रमणकर्ता बताए जा रहे साहबलाल चौधरी जमीन पर लेट गए। महिलाओं ने भी कार्रवाई का विरोध किया। स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने व्यवधान उत्पन्न करने वाले लोगों को हिरासत में लिया।
अवैध बिजली का इस्तेमाल
कार्रवाई के दौरान ‘बेबी साहेब कैंटीन’ नाम की गुमटी में एलटी लाइन से अवैध रूप से तार जोड़कर बिजली इस्तेमाल करने का मामला सामने आया। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया है। गुमटी में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग भी पाया गया। इस संबंध में वैधानिक कार्रवाई के लिए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को पत्र लिखने की जानकारी दी गई है।
दोबारा अतिक्रमण रोकना चुनौती
प्रशासन ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की बात कही है। अतिक्रमण हटने से हाटी मोड़ पर दृश्यता बेहतर होने का दावा किया गया है। हालांकि, दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश के लिए नियमित सफाई, चेतावनी संकेतक और यातायात सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना भी जरूरी होगा।
न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई
न्यायालय नायब तहसीलदार, वृत्त सोहावल, तहसील रघुराजनगर के प्रकरण क्रमांक 0002/अ-68/2026-27 में पारित आदेश और जारी बेदखली नोटिस के पालन में कार्रवाई की गई। मौके पर एसडीएम राहुल सिलादिया, नायब तहसीलदार सुजीत नागेश, राजस्व निरीक्षक तोतलाल बंसल, पटवारी राजेश प्रजापति सहित राजस्व अमला और सिविल लाइन थाना पुलिस मौजूद रही।
मां-बेटी पर एफआईआर
कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारी साहब लाल की पत्नी बिट्टन चौधरी निवासी रामपुर चौरासी और उसकी बेटी खुशी चौधरी व परिवार के अन्य सदस्य हंगामा करने लगे। बिट्टन छत पर चढ़कर गाली-गलौज करने लगी,इतना ही नहीं बेटी खुशी के साथ मिलकर कार्रवाई में शामिल कोटवार जियालाल के साथ मिलकर हाथपाई की। एक युवक पोकलिन मशीन के आगे लेट गया। नायब तहसीलदार सोहावल सुजीत नागेश की शिकायत पर कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने व हंगामा करने वाली मां-बेटी के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने धारा 132, 121(2), 296(1), 351(3) एवं 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। इतना ही नहीं मेन लाइन से कटिया फंसाकर बिजली चोरी करने पर विद्युत विभाग के द्वारा धारा 135 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में करवा चौथ के दिन एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने सिर पर मूसली से कई वार किए। पढ़ें पूरी घटना और पुलिस जांच की विस्तृत रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान से जुड़े वायरल वीडियो विवाद की विस्तार से जानकारी। महिला रश्मि नागर सिंह चौहान ने 20 साल के रिश्ते और सांसद अनिता चौहान पर मानसिक प्रताड़ना के क्या आरोप लगाए हैं,
मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे को धोखाधड़ी और चेक बाउंस के मामले में नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। भोपाल कोर्ट द्वारा फरार घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। थेटे के खिलाफ दर्ज मामलों और गिरफ्तारी की पूरी जानकारी पढ़ें।
सीधी में जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं, डॉक्टरों की कमी और मेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी के विरोध में युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। संगठन ने स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने की मांग की।
पन्ना में सागर लोकायुक्त पुलिस ने जल संसाधन विभाग के डिविजनल एकाउंटेंट दीपक परिहार और लिपिक अरविंद पाठक को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा। ठेकेदार ने 25 लाख रुपये का लंबित बिल पास कराने के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।
भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के मेरिट होल्डर अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान झड़प हुई और अभ्यर्थियों ने राष्ट्रगान गाया।
रीवा के करीब 10 करोड़ रुपये से बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नियमित अधिकारी का पद खाली है। सतना के अधिकारी को प्रभार सौंपा गया है। आठ आउटसोर्स कर्मचारी पांच महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में कई डॉक्टरों को दोहरी और तिहरी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अतिरिक्त प्रभार के कारण ओपीडी, वार्डों में उपस्थिति, मरीजों का इलाज और मेडिकल शिक्षा प्रभावित होने के आरोप सामने आए हैं।
सतना के हाटी मोड़ पर दुर्घटनाओं की आशंका के चलते प्रशासन ने न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान हंगामा हुआ। मां-बेटी पर शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज हुआ, बिजली चोरी पर भी कार्रवाई जारी है।
सतना नगर निगम परिषद की बैठक में धवारी क्रिकेट स्टेडियम के नामकरण पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने रहे। 23 सूत्रीय एजेंडे के बीच सीवर, सड़क, जाम, प्रकाश और पेयजल की समस्याओं पर ठोस फैसलों की जरूरत बनी रही।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह