सतना में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर पहुंच चुका है। डिहाइड्रेशन और चक्कर जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। मौसम विभाग ने अगले दिनों में 45 डिग्री तापमान और लू चलने की चेतावनी दी।
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। भोपाल, सतना और बालाघाट में बारिश हुई, जबकि टीकमगढ़ में ओलावृष्टि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 27 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।
मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच अब बारिश की चेतावनी। 15 जनवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एमपी के उत्तरी हिस्सों में मावठा गिरने की संभावना है। जानें अपने शहर का हाल
रीवा में सावन की पहली बारिश में 18 मिमी पानी दर्ज, शहर के कई इलाकों में जलभराव। स्कूलों और घरों में पानी घुसा, नाली व्यवस्था चरमराई। नेहरू नगर और समान स्कूल सबसे अधिक प्रभावित।
रीवा जिले में मानसून की रिमझिम बारिश के बीच बिजली गिरने की दो घटनाएं — बड़ा हादसा टला। चोरहटा क्षेत्र में करंट से तीन गायों की मौत, वहीं 50 साल पुराना पीपल का पेड़ भी गिरा। मौसम में उतार-चढ़ाव से लोग बीमारियों की चपेट में।
आज 8 जून 2025, रविवार को मध्य प्रदेश के मौसम में कुछ खास बदलाव देखने को मिलेंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।


















