दिल्ली में सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जूता फेंकने और चाकू से हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। वहीं वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद पर राम मंदिर नाटक विवाद को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है।
केंद्र सरकार ने देश के विकास के लिए 2,19,353 करोड़ रुपये के मेगा प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। इसमें सेमीकंडक्टर 2.0, वाराणसी एलिवेटेड कॉरिडोर और यूरिया नीति सहित कई बड़ी घोषणाएं शामिल हैं।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 6332 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें अमृत भारत एक्सप्रेस, स्मार्ट स्कूल, हॉकी टर्फ और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शामिल हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर मुसाफिरखाना नगर के मंगलम स्कूल के करीब कोहरे के चलते हुए हादसे में 4 की मौत हो गई। वहीं डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। घने कोहरे के कारण लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग अमेठी रोड ओबरब्रिज पर पर चार ट्रक, एक कार व हरदोई डिपो की जनरथ बस घने कोहरे की वजह से आपस मे टकरा गई।
मुंबई से वाराणसी आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में बम की धमकी के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। इमरजेंसी लैंडिंग कराकर सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। बम निरोधक दस्ता और ATS जांच में जुटे।
प्रधानमंत्री ने काशी से मध्यप्रदेश सहित देश को चार नई वंदे भारत का बड़ा तोहफा दिया है। काशी से खजुराहो वंदे भारत के अलावा, फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत, लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत और एनार्कुलम-बेंगलुरू वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई गई है। इन 4 नई वंदे भारत ट्रेनों के साथ ही अब देश में 160 से ज्यादा नई वंदे भारत ट्रेनों का संचालन होने लगा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खजुराहो-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन को हरी झंडी देकर बुंदेलखंड क्षेत्र को एक महत्वपूर्ण सौगात दी है। यह निर्णय खजुराहो लोकसभा सांसद डॉ. विष्णु दत्त शर्मा के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
मध्यप्रदेश के खजुराहो से भाजपा के सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने बड़ी खुशखबरी दी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खजुराहो और वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने पर सहमति दे दी है। यह ट्रेन बुंदेलखंड और पूर्वांचल के यात्रियों के लिए एक नया सफर अनुभव लेकर आएगी।






















