माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत के बाद कसारी-मसारी में सुपुर्द-ए-खाक की तैयारी। हाई कोर्ट से पैरोल मिलने पर उमर और अली कड़ी सुरक्षा में प्रयागराज लाए गए।
सीधी जिले की छुहिया घाटी में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दो हिस्सों में टूट गया। हादसे में चालक गंभीर घायल हुआ, जबकि पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से यातायात जल्द बहाल कराया।
उमरिया में एनएच-43 पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल युवती को सीपीआर देकर जबलपुर रेफर किया गया।
मैहर के रिगरा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत के बाद तनाजा और नरौरा गांव शोक में डूब गए। चार अर्थियां एक साथ उठीं, जबकि एक घायल का इलाज जबलपुर में जारी है।
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की जान चली गई। आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर हुए इस हादसे की विस्तृत जानकारी और रेस्क्यू ऑपरेशन यहाँ पढ़ें।
रीवा-मनगवां मार्ग के रायपुर कर्चुलियान बायपास पर नगर निगम के कचरा ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मारी। हादसे में एक की मौत और दो घायल।
सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से हिंडाल्को कर्मी सीताराम पाल की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-39 पर चक्काजाम कर मुआवजे और कार्रवाई की मांग की।
मध्य प्रदेश के इंदौर (शिप्रा क्षेत्र) में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे प्रशांत सिंह (29 वर्ष) का निधन हो गया। तेज रफ्तार बस की टक्कर के बाद शुक्रवार सुबह शव को एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया।
मैहर-बेला राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार जीप डिवाइडर से टकराकर खाई में गिर गई। हादसे में चालक और 8 वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हुए। एक महिला की हालत गंभीर बताई गई है।
खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर मिनी बस अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल पर पलट गई। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हुए। तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।





















