माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत के बाद कसारी-मसारी में सुपुर्द-ए-खाक की तैयारी। हाई कोर्ट से पैरोल मिलने पर उमर और अली कड़ी सुरक्षा में प्रयागराज लाए गए।

प्रयागराज। स्टार समाचार वेब
माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में हुई आकस्मिक मौत के बाद, उसके शव को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए जेल में बंद बड़े भाइयों—मोहम्मद उमर और अली अहमद—को इलाहाबाद हाई कोर्ट से कस्टडी पैरोल मिली है। पुलिस टीम उमर को लखनऊ जिला जेल से और अली को झांसी जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रयागराज लेकर पहुंच रही है।
झांसी जेल से प्रयागराज लाए जा रहे अली अहमद के काफिले को सुरक्षा कारणों के चलते विशेष सतर्कता के साथ रवाना किया गया। पहले तय कार्यक्रम के अनुसार काफिले को झांसी-खजुराहो हाईवे से जाना था, लेकिन अंतिम समय पर मार्ग बदलकर झांसी-कानपुर मार्ग कर दिया गया। इस दौरान उरई के बड़ागांव क्षेत्र में सुरक्षा कारणों से काफिले को करीब दो मिनट के लिए अचानक रोका गया, जिसके बाद बदला हुआ रूट अपनाते हुए गाड़ियां कानपुर देहात की ओर बढ़ गईं।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उमर और अली को केवल धार्मिक रस्मों और अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी है। अदालत के आदेशानुसार, कस्टडी पैरोल के दौरान दोनों भाई पुलिस की मौजूदगी में केवल अपनी बुआ परवीन कुरैशी और छोटे भाई अहजम अहमद से 1 घंटे तक ही मुलाकात कर सकेंगे। इसके अलावा कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि दोनों भाई मीडिया से किसी भी तरह की बातचीत नहीं करेंगे और न ही किसी जुलूस या जनसभा में शामिल होंगे। रस्में पूरी होते ही दोनों को वापस जेल भेज दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। आबान अपने साथियों के साथ प्रयागराज से झांसी जेल में बंद भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था, तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में आबान अहमद और उसके साथी अहजम उर्फ सोनू की मौके पर ही जान चली गई थी, जबकि कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न गंगा घाटों पर कर्मा-धर्मा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसे सामने आए हैं। अथमलगोला, बख्तियारपुर और बाढ़ थाना क्षेत्रों में गंगा नदी में स्नान और विसर्जन के दौरान 11 लोग डूबने लगे।
बिहार के जमुई में छात्रा से बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है, जबकि भागने की कोशिश में दूसरे आरोपी का पैर टूट गया।
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानिए पूरी चुनावी प्रक्रिया, तारीखें और जरूरी नियम।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरी की 105 घटनाएं कैद हुई हैं। एसआईटी 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी।
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी सूची।
दिल्ली की रोहिणी जेल के अंदर तंबाकू कारोबार और आपसी रंजिश के चलते अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की हत्या। आरोपियों भोला और मुकेश पर धारदार हथियार से हमले का आरोप।
आईआईटी बॉम्बे ने छात्र साहिल की आत्महत्या मामले में पहले दिए गए बयान पर माफी मांगी है। डीन प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित
भारतीय रेलवे में 15 अक्टूबर 2026 से यूपीआई टिकट बुकिंग पर नए MDR नियम लागू हो रहे हैं। जानें 2000 रुपये से ज्यादा के टिकट पर क्या पड़ेगा असर और क्या यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त शुल्क।
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सोनिया गांधी का नाम नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में जोड़ने के मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और कोर्ट की टिप्पणियां।