सिंगरौली के बरगवां में एनएच-39 ओवरब्रिज से इलेक्ट्रिक ऑटो करीब 20 फीट नीचे गिर गया। हादसे में आठ लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। ओवरलोडिंग की आशंका पर पुलिस जांच कर रही है।

हाइलाइट्स:
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। नेशनल हाईवे-39 पर स्थित ओवरब्रिज से सवारियों से भरा एक इलेक्ट्रिक ऑटो अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में ऑटो सवार आठ लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। घायलों की आवाज सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही बरगवां पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। देवसर विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों की मदद के लिए आगे आए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रिक ऑटो चितरंगी क्षेत्र से सवारियों को लेकर बरगवां रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। ऑटो में सवार सभी लोग मजदूरी करने के लिए दूसरे प्रदेश जाने वाले थे। इसके लिए उन्हें बरगवां रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी। लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे जब ऑटो ओवरब्रिज से गुजर रहा था, तभी वह अचानक अनियंत्रित हो गया। देखते ही देखते ऑटो पुल की रेलिंग पार करते हुए लगभग 20 फीट नीचे जा गिरा। ऊंचाई से वाहन गिरने के कारण उसमें सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं। बरगवां थाना प्रभारी अनिल पटेल के मुताबिक, हादसे में घायल लोगों में रामलाल (48) पिता परसोत्तम, निवासी कन्हर; मुरली कोल (32) पिता जयतु कोल, निवासी चटका; पप्पू बैगा (42) पिता बलराम, निवासी झिगुड़ाह; मुन्ना बैगा (24) पिता रामप्यारे, निवासी चकरी; संतराम बैगा (22) पिता परसोत्तम, निवासी कान्हूर और दीनदयाल वैश्य (43) पिता माता प्रसाद, निवासी कन्हर शामिल हैं। इसके अलावा दो अन्य लोग बेहोशी की हालत में मिले थे। सभी आठ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। दो घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
चीख-पुकार सुनकर मदद के लिए दौड़े लोग
हादसे के बाद घटनास्थल पर भयावह मंजर देखने को मिला। ऑटो के नीचे गिरते ही उसमें सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोग तत्काल मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में बरगवां पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। देवसर विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पहल की। उन्होंने एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाने में मदद की।
ओवरलोडिंग से संतुलन बिगड़ने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी में इलेक्ट्रिक ऑटो में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाए जाने की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि अधिक सवारियों के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ सकता है, हालांकि अभी हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों के बयान दर्ज करने और घटनास्थल की परिस्थितियों का परीक्षण करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे ने एक बार फिर यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने और सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जबलपुर में एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु भी सरकारी कर्मचारियों की तरह 62 वर्ष होनी चाहिए। कोर्ट ने 90 दिन के भीतर बकाया वेतन देने के निर्देश दिए हैं।
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर के कॉन्सर्ट में बम धमाके की फर्जी धमकी मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा। देवास के युवक की हैक की गई ईमेल आईडी और अमेरिकी VPN के जरिए भेजे गए थे धमकी भरे मेल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 13 नवंबर को शिवपुरी के पिछोर से लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त के तहत 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में 1,831 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में जर्मनी के बेनेकोर समूह के हाइजीन नॉनवोवन मटेरियल निर्माण संयंत्र का वर्चुअली शुभारंभ किया। जानिए इस 160 करोड़ रुपये के निवेश और रोजगार से जुड़ी खास बातें।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के अगडाल में 65 लाख रुपये से निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जल्द तीन हजार डॉक्टर पदस्थ किए जाएंगे।
रीवा के बीहर-बिछिया तट पर 25 करोड़ रुपये से विकसित 1.6 किलोमीटर लंबे रिवर फ्रंट को स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में प्रथम पुरस्कार मिला। परियोजना ने शहर की पहचान और पर्यटन संभावनाओं को नई दिशा दी।
रीवा के सिरमौर स्थित शशिकला पेट्रोल पंप पर पांच नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारी से मारपीट कर 48 हजार 500 रुपये लूट लिए। मैनेजर ने पुलिस पर सीसीटीवी फुटेज दिखाने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया।
सोनिया गांधी की पुस्तक 'बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव' में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह की राजनीतिक सलाह का उल्लेख सामने आया है। इसके बाद सीधी सहित मध्य प्रदेश में उनकी राजनीतिक विरासत फिर चर्चा में है।
सिंगरौली के बरगवां में एनएच-39 ओवरब्रिज से इलेक्ट्रिक ऑटो करीब 20 फीट नीचे गिर गया। हादसे में आठ लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। ओवरलोडिंग की आशंका पर पुलिस जांच कर रही है।
ओडिशा से मैहर लाई जा रही 871 किलो गांजे की खेप जबलपुर में पकड़ी गई। सतना और मैहर में भी कार्रवाई के बीच अंतरराज्यीय तस्करी, स्थानीय बिक्री केंद्रों और बड़े सरगनाओं तक पुलिस की पहुंच पर सवाल उठे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह