सतना में मदर डेयरी घी के एक बैच में तय सीमा से चार गुना अधिक सीसा मिला। खाद्य विभाग ने बिक्री रोकी, जबकि दिवाली से पहले संजय स्वीट्स और वी वीनस स्वीट्स से छह मिठाई नमूने जांच के लिए भेजे।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
त्योहारी सीजन में आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। हाल ही में की गई कार्रवाई के दौरान ‘मदर डेयरी’ के घी का एक सैंपल जांच में मानकों पर पूरी तरह फेल और स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित पाया गया है। अगस्त माह में मुख्तयारगंज के ब्लिंकिट स्टोर से बैच नंबर एमएवाय-2657201एक्स के मदर डेयरी घी के नमूने भी एकत्र का लैब भेजे गए थे। लेबोरेटरी से आई जांच रिपोर्ट में मदर डेयरी के घी के सैंपल में लेड (सीसा) की मात्रा तय सीमा से चार गुना अधिक पाई गई है। खाद्य पदार्थ में लेड की इतनी अधिक मात्रा मानव शरीर के लिए बेहद घातक हो सकती है। रिपोर्ट सामने आते ही अभिहित अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला ने कड़ा कदम उठाते हुए उस विशिष्ट बैच के घी की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से पूरी तरह रोक लगा दी है। संबंधित विक्रेताओं को उस बैच का पूरा स्टॉक बाजार से तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
इधर मिठाई दुकानों पर छापा, लिए गए नमूने
आगामी दीवाली पर्व के कारण बाजार में मिठाइयों की भारी मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग का अमला लगातार शहर की विभिन्न दुकानों का निरीक्षण कर रहा है। इसी सिलसिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने ‘संजय स्वीट्स’ और ‘वी वीनस स्वीट्स’ पर जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक बिहारी गौड़ ने बताया कि इन दोनों प्रमुख दुकानों से अलग-अलग मिठाइयों के कुल 6 सैंपल एकत्र किए हैं। इन सभी सैंपल्स को जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेज दिया गया है। विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी भी सैंपल में मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो संबंधित संचालकों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों पर मिलावटखोरी रोकने के लिए विभाग द्वारा आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण और सैंपलिंग की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर हाईकोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता अजय दुबे को राज्यपाल द्वारा मध्य प्रदेश सरकार और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर केंद्र को भेजी रिपोर्टों के निरीक्षण की अनुमति दे दी है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रायसेन के यूट्यूबर उवेश खान के खिलाफ दर्ज FIR को खारिज कर दिया है। जस्टिस हिमांशु जोशी की कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पत्रकारिता के तहत वास्तविक हिंसा की निष्पक्ष रिपोर्टिंग करना सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना नहीं है।
भोपाल के वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के कर्मचारियों के लिए CCTV आधारित फेस रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम लागू किया जा रहा है। 6 नवंबर तक सेल्फ रजिस्ट्रेशन न कराने पर वेतन रोका जा सकता है।
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर कांग्रेस ने 100 से ज्यादा त्रुटियों और विदेशी मुद्रा में संपत्ति ब्योरे को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं
मध्यप्रदेश 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है। सागर एसपी पद से तबादले के बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम ने PHQ में बैठक बुलाई है।
ग्वालियर के खुरैरी में जम्मू-कश्मीर से छुट्टी पर आए SSB जवान ज्ञान सिंह ने चरित्र संदेह में पत्नी रिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव भिंड ले जाकर हार्ट अटैक का नाटक रचा, लेकिन 12 साल की बेटी ने मामा को सच बताकर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी फरार है।
शाहपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर पिता-पुत्र को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा लाकर मऊगंज क्षेत्र में सप्लाई करते थे।
सतना और उचेहरा की पॉक्सो अदालतों ने नाबालिग बालिकाओं से यौन अपराध के दो मामलों में आरोपियों को दोषी ठहराया। एक को पांच और दूसरे को तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
सिद्धार्थ नगर में डेंगू संक्रमित युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के घरों में सर्वे शुरू किया। गर्भवती पत्नी भी संक्रमित मिलीं। रामनगर में एक अन्य युवक की एलाइजा जांच पॉजिटिव आई।
इंदौर में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक जारी। जानिए 'पंच परिवर्तन', 1.01 लाख शाखाएं, नशामुक्ति अभियान और Gen-Z पर संघ के रुख के बारे में पूरी जानकारी।