मध्यप्रदेश के 16 लाख बच्चों का इंतजार खत्म होने वाला है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का माध्यमिक शिक्षा मंडल इस साल 15 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी में है। स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि सभी जरूरी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं और रिजल्ट पूरी तरह त्रुटिरहित जारी किया जाएगा।
मध्यप्रदेश में 10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षा का परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होने का दावा किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस वर्ष बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं फरवरी में शुरू होकर 7 मार्च को समाप्त हो गई थीं। परीक्षा जल्दी समाप्त होने के कारण पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में घोषित हो सकता है।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है। एक दशक से से चले आ रहे बेस्ट ऑफ फाइव सिस्टम, जिसमें एक विषय में फेल होने पर भी छात्र पास मान लिए जाते थे, उसे अब समाप्त किया जा रहा है।
सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से देशभर में शुरू हो गई हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अनुसार इस वर्ष कुल 43,67,870 परीक्षार्थी इन दोनों कक्षाओं की परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें कक्षा 10वीं में 25,08,319 और कक्षा 12वीं में 18,59,551 छात्र परीक्षा देंगे।
CBSE ने 2026 से 10वीं के लिए दो बोर्ड परीक्षाओं के नियम स्पष्ट किए हैं। जानें पहली परीक्षा में शामिल होना क्यों अनिवार्य है और किन छात्रों को दूसरी परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलेगा।
CBSE 10th-12th Board Exam 2026 कल 17 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। बोर्ड ने विषय चयन और रिपोर्टिंग टाइम को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। गलत विषय का पेपर देने पर रिजल्ट हो सकता है रद्द। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
मध्यप्रदेश में शिक्षण सत्र 2025-26 की परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होने वाली है। परीक्षा में जिन शिक्षकों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है, यदि वे ड्यूटी से इंकार करते हैं या अपनी ड्यूटी वाली जगह पर उपस्थिति नहीं होते हैं तो वे कार्रवाई के दायरे में आएंगे।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी पूरी हो चुकी है। जानें रेगुलर और प्राइवेट स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड कैसे प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही परीक्षा केंद्र की गाइडलाइंस और नए पैटर्न की पूरी जानकारी।
मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) ने दिसंबर 2025 में होने वाली 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, 'रुक जाना नहीं' (RJN) और 'आ लौट चलें' (ALC) परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकृत छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होगी।
CBSE ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के साइंस (3 सेक्शन) और सोशल साइंस (4 सेक्शन) पेपर पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। जानिए नए नियम, सेक्शन-वाइज उत्तर देने के निर्देश और उत्तर मिक्स करने पर मार्क्स कटने की चेतावनी। सैंपल पेपर जारी।




















