मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) ने 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल तक बढ़ा दी है। परीक्षा 7 मई से शुरू होगी। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को एक और अवसर दिया है। मंडल ने आवेदन की अंतिम तिथि को 22 अप्रैल से बढ़ाकर अब 26 अप्रैल कर दिया है। यह निर्णय उन विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है जो अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं।
आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष दोनों कक्षाओं में कुल 4.89 लाख विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं, जिनमें 10वीं के 2.89 लाख और 12वीं के 1.99 लाख छात्र शामिल हैं। अब तक केवल 3.33 लाख आवेदन ही प्राप्त हुए हैं, जिसका अर्थ है कि लगभग 1.56 लाख विद्यार्थी अभी भी प्रक्रिया से बाहर हैं। जो छात्र अपने अंकों में सुधार (Improvement) करना चाहते हैं, वे भी इस परीक्षा में बैठ सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक रहेगा:
कक्षा 10वीं: 7 मई से 19 मई 2026 तक।
कक्षा 12वीं: 7 मई से 25 मई 2026 तक।
प्रायोगिक परीक्षा: 7 मई से 25 मई के बीच आवंटित केंद्रों पर आयोजित होगी। छात्रों को इसकी सटीक तारीख उनके संबंधित स्कूल से प्राप्त होगी।
प्रदेश भर में 1200 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से लगभग 50 केंद्र राजधानी भोपाल में हैं। संवेदनशील केंद्रों पर कड़ी निगरानी रहेगी।
रिपोर्टिंग टाइम: छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:00 बजे (एक घंटा पहले) पहुंचना अनिवार्य है।
प्रवेश: परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
गोपनीयता: प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए उन्हें थानों में रखा जाएगा और कलेक्टर प्रतिनिधि की मौजूदगी में केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग ऑनलाइन ऐप के जरिए होगी।
बुद्धेश कुमार वैद्य, सचिव माशिमं
gzfjfhk
संजू
sanjuu

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का दबाव और सामाजिक परिस्थितियां छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के हालिया सर्वे में एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है।
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में बड़ा बदलाव किया है। नई किताब अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी इंडिया एंड बियॉन्ड के पाठ्यक्रम से जहां 9वीं के बच्चों का पढ़ाई का बोझ कम किया गया है।
सितंबर का महीना खत्म होने के साथ ही अक्टूबर की शुरुआत स्कूली छात्रों के लिए राहत और खुशियों की सौगात लेकर आ रही है। अक्टूबर का पूरा महीना छुट्टियों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान गांधी जयंती, दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे प्रमुख राष्ट्रीय व धार्मिक त्योहार पड़ रहे हैं।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार नियुक्ति समिति ने मंदीप के भंडारी को सीबीएसई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंदीप के भंडारी साल 2001 के आईएएस आफिसर हैं। अब मंदीप के भंडारी सीबीएसई चेयरपर्सन के रूप में अपनी कमान संभालेंगे।
NBEMS ने NEET PG 2026 परीक्षा का परिणाम और कटऑफ आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जारी कर दिया है। जानिए रिजल्ट देखने के स्टेप्स और स्कोरकार्ड की तारीख।
आईआईटी बॉम्बे के बीटेक सेकंड ईयर के छात्र साहिल वकोडे की आत्महत्या के बाद कैंपस में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच संस्थान ने मिड-सेमेस्टर एग्जाम टालने का फैसला लिया है। पहले 26 और 27 सितंबर को होने वाली परीक्षाएं अब आधिकारिक तौर पर 10 और 11 अक्टूबर को होंगी।
देशभर के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा 6वीं और 9वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों को छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्महत्या की रोकथाम, और अप्राकृतिक मौतों की सूचना तुरंत पुलिस व मंत्रालय को देने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सूबेदार और सहायक उप निरीक्षक के 655 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 24 सितंबर से आवेदन शुरू, जानिए योग्यता, वेतन और अंतिम तिथि।
मध्य प्रदेश के निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए डीएमई ने 47 संस्थानों की 2488 सीटों का शुरुआती सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। जानिए श्रेणीवार आरक्षण और जिलेवार सीटों का पूरा विवरण।