मशहूर रैपर बादशाह से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ईशा रिखी अब रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के जरिए छोटे पर्दे पर नई शुरुआत करने जा रही हैं। जानिए उनके गेम प्लान और इंटरव्यू की खास बातें।

एंटरटेंमेंट डेस्क। स्टार समाचार वेब
मशहूर रैपर बादशाह के साथ शादी के कुछ महीनों बाद ही अलग होने की खबरों के चलते चर्चा में आईं एक्ट्रेस ईशा रिखी अब अपनी जिंदगी में एक नया कदम उठाने जा रही हैं। निजी जिंदगी के इस मुश्किल दौर को पीछे छोड़कर ईशा अब छोटे पर्दे के सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के जरिए दर्शकों के बीच वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
बिना किसी दिखावे के असली रूप में दिखेंगी ईशा
ईशा रिखी ने खुलासा किया कि वह बिग बॉस के घर में किसी फेक गेम प्लान या दिखावे के साथ नहीं जा रही हैं। उनका मुख्य मकसद दर्शकों के सामने अपनी असली पर्सनैलिटी और अपने स्वभाव के अलग-अलग पहलुओं को रखना है। एक्ट्रेस का कहना है कि लोग अभी तक उन्हें सिर्फ एक अभिनेत्री के रूप में जानते हैं, लेकिन अब वह चाहती हैं कि दर्शक असल जिंदगी में "ईशा रिखी' को जानें।

पब्लिक जजमेंट और गेम खेलने का तरीका
शो में आने वाले चुनौतियों पर बात करते हुए ईशा ने माना कि 'पब्लिक जजमेंट' उनके लिए सबसे बड़ा चैलेंज हो सकता है। परिस्थितियों को संभालने को लेकर उनका कहना है कि वह हर मुद्दे को पहले शांति से सुलझाने की कोशिश करेंगी, लेकिन बात न बनने पर वह सख्ती से पेश आने से भी पीछे नहीं हटेंगी। इसके अलावा, एक्स-पार्टनर से जुड़ी किसी भी परिस्थिति का सामना करने के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने इसके लिए कोई खास प्लानिंग नहीं की है, जो होगा उसे वक्त पर देखा जाएगा।
मां के लिए शो जीतने का है लक्ष्य
ईशा ने कहा कि वह अपनी मां के लिए इस शो में हिस्सा ले रही हैं। हालांकि वह खुद को एक इमोशनल इंसान मानती हैं और उन्हें डर है कि कहीं भावनाएं या दोस्ती उनके आड़े न आएं, लेकिन इस बार उनका पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ शो की ट्रॉफी जीतने पर है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
शांत शुरुआत और बिना किसी बड़े पीआर के 7 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स आफिस पर इतिहास रच दिया है। शुरुआत में दर्शकों के लिए तरस रही इस छोटी फिल्म ने अपनी मजबूत कहानी और पॉजिटिव वर्ड आफ माउथ के दम पर वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
बिग बॉस सीजन 20 के सेट पर सलमान खान का नया अंदाज देखने को मिला। काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान ने कैमरे के सामने आ रहे लोगों और पैपराजी पर अपनी नाराजगी जताई।
फिल्म हनुमान अंश का बॉक्स आफिस कलेक्शन 80 करोड़ रुपए के पार हो चुका है। पांच दिन बाद यह फिल्म सरहद पार पहुंच जाएगी। इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज का एलान हो चुका है। 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक 83.76 करोड़ कमा लिए हैं।
दावा किया जा रहा है कि अभिनेता अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने विमल के एक ऐड से उनके जुड़ाव को लेकर चल रहे विवाद पर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को अपने जवाब दे दिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जवाबों के बारे में और जानकारी नहीं दी गई है, क्योंकि यह मामला कानूनी पचड़ों में है।
फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 54 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है, जिसके बाद इसके सीक्वेल (Hanuman Ansh 2) पर काम शुरू हो गया है।
मशहूर रैपर बादशाह से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ईशा रिखी अब रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के जरिए छोटे पर्दे पर नई शुरुआत करने जा रही हैं। जानिए उनके गेम प्लान और इंटरव्यू की खास बातें।
निर्देशक राजकुमार संतोषी ने सनी देओल के साथ दो नई फिल्मों पर काम करने की पुष्टि की है। जानिए 'घातक घुस के मारेगा' और उनकी अन्य अपकमिंग फिल्मों से जुड़ी खास बातें।
कल यानी शुक्रवार को देशभर में रक्षा बंधन के त्योहार का धूम-धाम से मनाया जाएगा। हिंदी सिनेमा की तरफ से राखी के इस खास फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए लंबे समय से स्पेशल गानों को बनाया जा रहा है।