मध्यप्रदेश के इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सामने आए हाई-प्रोफाइल ड्रग्स तस्करी केस की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अब तीसरे आरोपी आरिफ खान उर्फ भूरू बैंड को भी गिरफ्तार कर लिया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। नाना ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया, जबकि उन पर पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
मध्यप्रदेश में पुलिस ने एक और एमडी ड्रग्स फैक्टरी पर छापा मारा है। जहां से पुलिस ने 13 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त की है। साथ ही दो तस्कर गिरफ्तार किया है। यह छापेमार कार्रवाई मंदसौर जिले के गरोठ थाना स्थित सुरजना के खेत में की गई है। खेत में बनी झोपड़ी में लैब चल रही थी।















